Raipur Drug Smuggling: पाकिस्तान ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत...

pakistan-drug-smuggling-raipur-bilaspur-dhamtari

Raipur Drug Smuggling: पाकिस्तान ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार मास्टरमाइंड रूपिन्दर सिंह और मां समेत पांच गिरफ्तार

raipur drug smuggling पाकिस्तान ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार  मास्टरमाइंड रूपिन्दर सिंह और मां समेत पांच गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड रूपिन्दर सिंह उर्फ पिंदर उर्फ पाबलो समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रायपुर और बिलासपुर के युवक शामिल हैं, जबकि धमतरी से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। इस गिरोह में रूपिन्दर की मां रानो ढिल्लन भी शामिल थी, जिसके बैंक अकाउंट से नशे के कारोबार का लेन-देन हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

पुलिस ने 29 अगस्त को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की कार्रवाई में रूपिन्दर को कबीर नगर थाना क्षेत्र के बंगाली होटल के पास से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से हेरोइन (चिट्टा), अफीम, पाकिस्तान मेड पिस्टल और 80 कारतूस मिले। छापेमारी के दौरान उसके घर से 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल, 82 जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आता था माल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन पंजाब पहुंचाई जाती थी। वहां से वह खेप सड़क मार्ग से रायपुर, बिलासपुर और धमतरी समेत कई जिलों में सप्लाई की जाती थी। नेटवर्क चलाने के लिए आरोपी वर्चुअल नंबर और नेट कॉलिंग का इस्तेमाल करता था। ग्राहकों को माल वीडियो कॉल और लोकेशन शेयरिंग के जरिए दिया जाता था और पेमेंट क्यूआर कोड स्कैन करके ऑनलाइन कराया जाता था।

मां-बेटे का ड्रग सिंडिकेट

जांच में सामने आया कि आरोपी की मां रानो ढिल्लन को ड्रग्स कारोबार की पूरी जानकारी थी। उसके बैंक अकाउंट से ही पैसों का ट्रांजेक्शन किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक मां-बेटे ने मिलकर इस नेटवर्क को रायपुर, बिलासपुर और धमतरी जैसे जिलों तक फैला दिया और लाखों रुपये का मुनाफा कमाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कबीर नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और पाकिस्तान कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती! Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।