Pragya Prasad KBC Season 17: रायपुर की पत्रकार का KBC Season 17 में चयन, आज रात टेलीकास्ट

pragya-prasad-kbc-17-raipur

Pragya Prasad KBC Season 17: रायपुर की पत्रकार का KBC Season 17 में चयन, आज रात टेलीकास्ट

pragya prasad kbc season 17 रायपुर की पत्रकार का kbc season 17 में चयन आज रात टेलीकास्ट

Pragya Prasad KBC Season 17: रायपुर की पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद का KBC 17 के सीजन के लिए चयन हुआ है। शो का टेलीकास्ट बुधवार तीन दिसम्बर को रात नौ बजे होगा। प्रज्ञा प्रसाद ने इसकी जानकारी खुद अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर दी है। इसके अलावा सोनी टीवी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी एपिशोड का प्रोमो जारी किया है। Read More-रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत, आज चौके-छक्के का रोमांच

Pragya Prasad KBC Season 17: फेसबुक पेज पर किया पोस्ट

प्रज्ञा ने अपने फेसबुक पेज पर किए पोस्ट में खुशी शेयर करते लिखा है कि कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में हॉट सीट तक का सफर कर लिया है। यह चयन उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपनी पोस्ट में पूरी सिलेक्शन प्रक्रिया को भी समझाया है ताकि जो भी प्रतिभागी प्रयास कर रहे हैं उनके लिए चयन प्रक्रिया को समझना आसान हो जाए। Read More-Urban Development Scheme started: छत्तीसगढ़ के शहरों में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू

Pragya Prasad KBC Season 17: प्रज्ञा ने लिखा

चयन में पूरे सात महीने लगे हैं। सबसे कठिन दौर फास्टेस्ट फिंगर्स का होता है। यहीं एक जगह है जहां पर किस्मत साथ देती है बाकी कदम कदम पर आपकी मेहनत और नॉलेज ही काम आता है।

KBC Season 17: अमिताभ बच्चन के साथ का अनुभव शेयर किया

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ का अनुभव भी उन्होंने अपनी पोस्ट में शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि उनकी अमिताभ बच्चन सादगी और विनम्रता ने मुझे विस्मित कर दिया। इतने बड़े व्यक्तित्व का जमीन से जुड़ाव देखकर मैं उनकी और भी कायल हो गई। 83 वर्ष की उम्र में उनकी ऊर्जा और कंटेस्टेंट के प्रति उनका ख्याल रखना अद्भुत है। उनसे मिलकर लगा कि पैसा नहीं बल्कि ये जो अनुभव मुझे मिला है, यही करोड़ों रुपयों के बराबर है... प्रज्ञा ने बताया कि प्रतिभागियों का पूरा खर्च केबीसी की टीम उठाती है। एक प्रतिभागी के साथ एक अन्य साथ जा सकता है लेकिन तीसरे व्यक्ति का खर्च प्रतिभागी को ही उठाना होता है।

संबंधित सामग्री

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

राज्य

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

मेरठ में एक कारोबारी के बेटे ने अपनी कार से सात पुलिसकर्मियों को चोटिल कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। आरोपी गिरफ्तार।

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

राज्य

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

मध्यप्रदेश भाजपा ने 106 सदस्यों को शामिल करते हुए अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

राज्य

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

भोपाल में छात्र-छात्राओं ने ABVP के बैनर तले MLB कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

मनोरंजन

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पटना में जारी है।

बेंगलुरु के KR पुरम में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु के KR पुरम में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार

बेंगलुरु के KR पुरम में एक परिवार के तीन सदस्यों की उनकी बड़ी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड द्वारा चाकू मारकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।