Elephant Attack: रायगढ़ में गजराज का आतंक, 3 की ले ली जान मौत

raigarh-elephant-attack-3-killed-including-child-and-woman-in-chhattisgarh

Elephant Attack: रायगढ़ में गजराज का आतंक, 3 की ले ली जान मौत

elephant attack रायगढ़ में गजराज का आतंक 3 की ले ली जान मौत

मासूम को पटक-पटककर मार डाला, महिला को खेत में कुचला, घर ढहने से दबा ग्रामीण छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से 3 लोगों की जान चली गई। 22 जुलाई की रात ग्राम गोसाईडीह और मोहनपुर में हथिनी और उसके शावक ने जमकर उत्पात मचाया। मामला लैलूंगा रेंज का है।इस दौरान गोसाईडीह में 3 साल के बच्चे को पटक-पटककर हाथी ने मार डाला। इसके बाद मोहनपुर में एक महिला को खेत में पटका। साथ ही हाथी ने घर की दीवार को ढहा दिया। जिसमें दबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।

घरों में भी की तोड़फोड़

इसके अलावा हाथी ने कई घरों में तोड़फोड़ भी किया है। मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंच गई है। मृतकों में बच्चा अंगेकेला का रहने वाला है और महिला-पुरुष दोनों मोहनपुर के रहने वाले हैं।

मृतकों की पहचान

3 वर्षीय बच्चा — ग्राम अंगेकेला निवासी

महिला और पुरुष — ग्राम मोहानपुर निवासी

हाथियों ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने कई अन्य घरों में भी तोड़फोड़ और नुक़सान पहुंचाया है। कई मवेशी भी घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरा गांव डर और आक्रोश में है।

वन विभाग की टीम मौके पर

हाथी हमले की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मृतकों के परिवारों को तत्काल सहायता और मुआवजे का आश्वासन दिया है। वन विभाग ने हाथियों को जंगल की ओर वापस भेजने के लिए गश्त और निगरानी तेज कर दी है।

ग्रामीणों में रोष

गांव वालों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों की हलचल दिखाई दे रही थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब तीन निर्दोष लोगों की जान चली गई है।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।