Raipur: मां-बेटी की लाश मिलने से सनसनी, भाई को राखी बांधने आई थी बहना

raipur-mother-daughter-found-dead-on-raksha-bandhan

Raipur: मां-बेटी की लाश मिलने से सनसनी, भाई को राखी बांधने आई थी बहना

raipur मां-बेटी की लाश मिलने से सनसनी भाई को राखी बांधने आई थी बहना

राजधानी रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार से रक्षाबंधन में अपने भाई को राखी बांधने आई थी। इस दौरान उसकी बेटी और बेटा भी मौजूद थे। जहर देकर मारने की आशंका जताई जा रही है।

भाई के घर आई थी बहना

खबर के मुताबिक मृतिका का नाम बिंद बाई चतुर्वेदी परसाडीह की रहने वाली थीं, जबकि 30 वर्षीय बेटी उषा मनहरे तिल्दा में रहती थी। बिंद बाई अपने भाई के घर ग्राम पचरी राखी बांधने आई थीं, जहां यह घटना हुई।

जाने क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पचरी गांव में भाई-बहन समेत परिवार के कई लोग 9 अगस्त की शाम को रक्षाबंधन त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान बिंद बाई चतुर्वेदी और उनकी 30 वर्षीय बेटी उषा मनहरे घर में तड़प रही थी। इसी बीच बिंद बाई का बेटा तालाब से वापस लौटा। इस दौरान मां और बहन को जमीन पर तड़पते देखा।मृतिका के बेटे ने आनन-फानन में पड़ोसियों को बुलाया और एक स्थानीय डॉक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर मौके पर पहुंचे, लेकिन मामले की स्थिति और पीड़ितों की हालत को देखते हुए इलाज करने से मना कर दिया। उस समय घर में मृतका का भाई मौजूद नहीं था।

भाई के घर हो रहा था विवाद

पड़ोसियों के मुताबिक, घर में सुबह से ही झगड़े की आवाजें सुनाई दे रही थीं। हालांकि झगड़े का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को आशंका है कि विवाद का इस घटना से संबंध हो सकता है। जहर देकर मारने की भी आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

खरोरा थाना के टीआई कृष्णा कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर से मौत की आशंका है। हांलाकि यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के कारण मौत हुई या आत्महत्या की वजह से। मौत की वजह जानने के लिए लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

संबंधित सामग्री

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रिट से 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे। यह एक निजी समारोह होगा।

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

मनोरंजन

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का बुर्का और पर्दा प्रथा पर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

राज्य

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता पर जोर।

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

मध्यप्रदेश में ऊर्जा और स्वच्छता पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय और राज्य सरकार के मुख्य अधिकारियों ने भाग लिया। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा की गई।

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

मनोरंजन

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।