ऋषिकेश में गैस एजेंसियों-होटल पर छापा, 30 भरे गैस सिलेंडर बरामद

rishikesh-gas-cylinder-raid-hotels-agencies-seized

ऋषिकेश में गैस एजेंसियों-होटल पर छापा, 30 भरे गैस सिलेंडर बरामद

ऋषिकेश में गैस एजेंसियों-होटल पर छापा 30 भरे गैस सिलेंडर बरामद

Rishikesh gas cylinder raid: ऋषिकेश प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गैस एजेंसियों और होटल-रेस्टोरेंट में बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। SDM ऋषिकेश योगेश मेहरा और सीओ नीरज सेमवाल के साथ पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली की संयुक्त टीम ने खदरी खड़क माफ स्थित आशुतोष गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूशन वाहन की जांच की। 

[caption id="attachment_141119" align="alignnone" width="1152"]गैस एजेंसियों-होटल पर छापा गैस एजेंसियों-होटल पर छापा[/caption]

रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

जांच के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया। ​बिना नंबर के वाहन में बैठे अमन चौहान नाम के युवक को भरे हुए घरेलू सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से रिफिलिंग का अवैध उपकरण भी बरामद किया गया। वाहन में 7 खाली और 30 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद हुए। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अमन चौहान को हिरासत में ले लिया है।

[caption id="attachment_141120" align="alignnone" width="1180"]योगेश मेहरा, SDM योगेश मेहरा, SDM[/caption]

Rishikesh gas cylinder raid: SDM की चेतावनी

पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर थाना ऋषिकेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी सिलेंडरों को जब्त कर अंकुर गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या व्यावसायिक कार्यों में घरेलू गैस का उपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी। SDM ने सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सर्वर डाउन होने की स्थिति में भी ऑफलाइन माध्यम से बुकिंग जारी रखी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

संबंधित सामग्री

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रिट से 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे। यह एक निजी समारोह होगा।

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

मनोरंजन

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का बुर्का और पर्दा प्रथा पर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

राज्य

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता पर जोर।

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

मध्यप्रदेश में ऊर्जा और स्वच्छता पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय और राज्य सरकार के मुख्य अधिकारियों ने भाग लिया। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा की गई।

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

मनोरंजन

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।