भीषण सड़क हादसा

सहारनपुर में ITBP DIG की मौत, सड़क हादसे में गई जान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसे में ITBP के DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुआ।

By : शिवम् पांडेय
सहारनपुर में ITBP DIG की मौत, सड़क हादसे में गई जान

भीषण सड़क हादसा

सहारनपुर में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी परमिंदर सिंह (48) और उनके ड्राइवर रवि शंकर (35) की मौत हो गई। हादसा देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र के झबीरन कट के पास हुआ। डीआईजी मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपनी सरकारी स्कॉर्पियो से अंबाला जा रहे थे।

डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9 बजे डीआईजी परमिंदर सिंह की स्कॉर्पियो सरसावा के पास अचानक बेकाबू हो गई। गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूसरी लेन में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्कॉर्पियो का साइड वाला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सभी लोग वाहनों में फंस गए।

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने ITBP DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, DIG के साथ मौजूद गनर जयराम (36) गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जारी है।

तीन लोग भी घायल

हादसे में स्विफ्ट कार सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। इनमें गुरुनानक सिंह (49), गुरुनाम सिंह (55) और देवेंद्र कौर (55) शामिल हैं। तीनों हरियाणा के करनाल के रहने वाले बताए गए हैं। महिला देवेंद्र कौर की हालत गंभीर है। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

श्रीनगर में तैनात थे DIG परमिंदर सिंह

डीएम अरविंद चौहान के मुताबिक, परमिंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के रूपनगर के रहने वाले थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ITBP में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी सरबजीत कौर और दो बेटे हैं। डीआईजी मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सरकारी वाहन नंबर CH-01-GA-1502 से अंबाला जा रहे थे। इसी दौरान सरसावा के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
 

संबंधित सामग्री

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

धार जिले के बदनावर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने बीटेक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, जिससे पांच लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए।

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

झारखंड के जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हुई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर