MORENA: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, डायल-112 के चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तमाशा देखता रहा स्टाफ

sand-mafia-beats-up-dial-112-driver

MORENA: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, डायल-112 के चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तमाशा देखता रहा स्टाफ

morena रेत माफियाओं के हौसले बुलंद डायल-112 के चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तमाशा देखता रहा स्टाफ

Sand Mafia : मुरैना में डायल 112 के एक चालक को रेत माफिया ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि चालक ने कुछ दिन पहले माफियाओं से अवैध रेत खरीदी थी और पैसे नहीं दिए थे। जब वह दोबारा रेत खरीदने पहुंचा तो माफिया ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा।खास बात ये थी की पास में ही डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी, लेकिन स्टाफ ने कोई मदद नहीं की।

माफियाओं से रेत लिय़ा पैसे नहीं दिए

सिविल लाइन थाने की डायल 112 पर पदस्थ चालक देवदत्त महेश्वरी का मकान बन रहा है। लगभग एक हफ्ते पहले चालक ने मकान निर्माण के लिए नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के पास लगने वाली अवैध रेत की मंडी से एक रेत की ट्रॉली खरीदी और अपने घर रेत खाली करवाई। जब रेत डालने वाले ने अपने रेत के रुपए मांगे तो उसने पुलिसिया रौब दिखाते हुए उसे रुपए नहीं दिए और यह कह कर भगा दिय

फिर रेते लेने पहुंचा तो हो गई पिटाई

दोबारा रेत लेने पहुंचा तो माफिया ने घेरकर पीटा डायल 112 के चालक देवदत्त महेश्वरी के द्वारा जब रेत के रुपए नहीं दिए गए, तो वह रेत माफिया की आंखों में खटक गया और उसके अगली बार आने का इंतजार होने लगा। कल सोमवार सुबह करीब 9 बजे जैसे ही चालक अपने भवन निर्माण की छत ढलवाने के लिए रेत लेने आया, तो माफिया के लोगो ने उसको घेर लिया।

गाड़ी से खीचकर पीटा

माफियाओं ने चालक को स्कूटी से खींचकर मारपीट करना शुरू कर दिया। चालक बचाव में दौड़ता रहा और माफिया के लोग उसको पीटते रहे। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। पास में खड़ी डायल 112 देखती रही तमाशा वीडियो में खास बात यह है कि पास में ही सिविल लाइन थाने की डायल 112 गाड़ी खड़ी थी और स्टाफ तमाशबीन बनकर सब देख रहा था। बताया जा रहा है कि स्टाफ को भी मालूम था कि देवदत्त ने रेत खरीद कर पैसे नहीं दिए हैं, इसलिए उन्होंने बीच-बचाव नहीं किया। Read More:- 19 नवंबर को किसानों के खाते में आएंगे पैसे, पीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।