सारंगढ़-बिलाईगढ़ को CM ने दी 186 करोड़ की विकास सौगात, जन सुविधाओं पर फोकस

sarangarh-bilaigarh-186-crore-development-cm-vishnu-deo-sai

सारंगढ़-बिलाईगढ़ को CM ने दी 186 करोड़ की विकास सौगात, जन सुविधाओं पर फोकस

सारंगढ़-बिलाईगढ़ को cm ने दी 186 करोड़ की विकास सौगात जन सुविधाओं पर फोकस

Sarangarh-Bilaigarh Development: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया।

CM ने दी सौगात

इसके अतिरिक्त, सीएम ने जिले में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 13.40 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुविधाओं का सतत विस्तार उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि सांसद के रूप में उन्होंने लंबे समय तक सारंगढ़ की सेवा की और अब मुख्यमंत्री के रूप में पिछले डेढ़ वर्षों से पूर्ण लगन और समर्पण के साथ छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। [caption id="attachment_99475" align="alignnone" width="437"]CM साय ने दी 186 करोड़ की विकास सौगात CM साय ने दी 186 करोड़ की विकास सौगात[/caption]

18 लाख PM आवास निर्माण को स्वीकृति

Sarangarh-Bilaigarh Development: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये की दर से खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है। इसके अलावा, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई है, और इनका निर्माण इतनी तेजी से हो रहा है कि गांवों में राजमिस्त्री और सेंटरिंग प्लेट की कमी महसूस होने लगी है। 

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली मदद

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है, और कई महिलाएं इस राशि से अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सारंगढ़ के दानसरा की महिलाओं ने इस योजना की राशि से गाँव में राम मंदिर निर्माण की पहल की, जो पूरे प्रदेश [caption id="attachment_99476" align="alignnone" width="457"]महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली मदद महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली मदद[/caption]

सांसद राधेश्याम राठिया का बयान

सांसद राधेश्याम राठिया ने इस अवसर पर कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विकास कार्यों और अधोसंरचना विस्तार को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। राठिया ने इस 186 करोड़ रुपये की सौगात को जिले की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान करेगा।

Sarangarh-Bilaigarh Development: विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की, जिनमें भारत माता चौक से कोसीर चौक तक 5 करोड़ रुपये की लागत से गौरव पथ, 3 करोड़ रुपये से पी.जी. कॉलेज भवन, 2.5 करोड़ रुपये से इंडोर स्टेडियम का जीर्णोद्धार, और 1 करोड़ रुपये से नगर पालिका में गार्डन निर्माण शामिल हैं। ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामुदायिक सुविधाओं को बढ़ावा देंगी।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

राज्य

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता पर जोर।

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

मध्यप्रदेश में ऊर्जा और स्वच्छता पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय और राज्य सरकार के मुख्य अधिकारियों ने भाग लिया। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा की गई।

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

मनोरंजन

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

खेल

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान हासिल करने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया।

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

खेल

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच का आयोजन आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है।