REJUVENATION CAMP: गणेश उत्सव में गजराज की मौज,  STR में 8 दिनों तक हाथियों की दावत

satpura-tiger-reserve-haathi-rejuvenation-shivir-2025

REJUVENATION CAMP: गणेश उत्सव में गजराज की मौज,  STR में 8 दिनों तक हाथियों की दावत

rejuvenation camp गणेश उत्सव में गजराज की मौज  str में 8 दिनों तक हाथियों की दावत

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

हाथियों का हैप्पीनेस कैंप

इन दिनों हाथियों के लिए भी एक गणेशोत्सवजैसा ही आयोजन चलकर अब समाप्त हुआ — 24 से 31 अगस्त तक चला यह रिजुवेनेशन शिविर, उन ‘गणपति जी के भाई-बंदों’ के लिए था जो पूरे साल जंगल की रक्षा करते हैं।

जंगल में सजे गजराज

मानसून के मौसम में जंगल सफारी भले ही बंद हो (15 जून से 1 अक्टूबर तक), लेकिन गजराजों की ड्यूटी चालू रहती है। STR के ये हाथी लगातार गश्त पर रहते हैं — न दिन देखते हैं, न रात, बस जंगल की सुरक्षा में लगे रहते हैं।तो जब शहरों में बप्पा की सवारी सज रही थी, तब जंगल में बड़े सलीके से हाथियों को आयुर्वेदिक स्नान कराया जा रहा था, उनके पैरों की देखभाल हो रही थी, और उन्हें हर्बल तेल से मालिश दी जा रही थी। जैसे बप्पा को मोदक पसंद हैं, वैसे ही इन हाथियों को दिए गए खास पौष्टिक आहार

हाथियों का VIP स्पा टाइम

रिजुवेनेशन कैंप में हाथियों को न केवल आराम दिया गया, बल्कि उनके नाखून, दांत, त्वचा, पेट और हाजमे की भी पूरी जांच की गई। जंगल के ये ‘अनकहे हीरो’ सच में ऐसी देखभाल के हकदार हैं। महावतों को भी नया प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे अपने 'बॉस' की और बेहतर सेवा कर सकें।गणेश जी को हम विघ्नहर्ता कहते हैं — जो संकटों को दूर करते हैं। जंगल में ये गजराज भी शिकारियों और जंगल तस्करों से टाइगर रिजर्व की रक्षा करते हैं। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के संरक्षक हैं।अगर शहरों में गणेशोत्सव श्रद्धा और ऊर्जा का प्रतीक है, तो जंगल में गजराजों का सेवा पर्व संरक्षण और संवेदना का प्रतीक बन गया है।

टाइगर रिजर्व के हीरो

हाथी केवल जंगल के प्रहरी नहीं, बल्कि इकोसिस्टम को बैलेंस करने वाले भी हैं। उनकी मौजूदगी से वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। वे बीज फैलाते हैं, झाड़ियों को नियंत्रित करते हैं और वन्यजीवों के लिए रास्ता खोलते हैं।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।