CM Yogi Sawan Somwar: मुख्यमंत्री योगी ने दी पहले सावन सोमवार की बधाई!

sawan-somwar-cm-yogi-wishes-shivbhakts

CM Yogi Sawan Somwar: मुख्यमंत्री योगी ने दी पहले सावन सोमवार की बधाई!

cm yogi sawan somwar मुख्यमंत्री योगी ने दी पहले सावन सोमवार की बधाई

वाराणसी में डिजिटल अरेस्ट से 1.10 करोड़ की ठगी

सीएम योगी ने दी सावन सोमवार की बधाई...

उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए लिखा – "सभी शिव भक्तों को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वह सकल जगत का कल्याण करें, सभी के कष्ट हरें और धरा पर सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। हर हर महादेव!"

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी की भोलेनाथ से प्रार्थना...

राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा – "श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की कृपा से समस्त विश्व का कल्याण हो, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!"

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जताई आस्था...

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी इस शुभ अवसर पर जनता को बधाई दी। उन्होंने लिखा – "आप सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को देवाधिदेव भगवान महादेव जी की आस्था के पवित्र श्रावण मास के ‘प्रथम सोमवार’ की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाए, भगवान शिव जी से यही कामना करता हूं। हर-हर महादेव!"

सावन की शुरुआत पर पूरे प्रदेश में भक्ति का माहौल...

सावन का पहला सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष होता है। मंदिरों में जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठानों के साथ पूरे प्रदेश में श्रद्धा की लहर दौड़ पड़ी है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की कतारें देखी गईं। प्रशासन ने भी भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

संबंधित सामग्री

“हिमाचल में 800 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, अग्निवीर योजना से रोजगार के अवसर घटे,” बोले CM सुक्खू

राज्य

“हिमाचल में 800 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, अग्निवीर योजना से रोजगार के अवसर घटे,” बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में युवाओं के लिए नई रोजगार योजनाएं घोषित कीं, जिसमें पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती शामिल है।

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

राज्य

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की हार ने राजनीतिक मतभेदों को गहरा दिया है। सरयू राय ने मुख्यमंत्री को कांग्रेस से अलग होने की सलाह दी।

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राज्य

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राजस्थान के झुंझुनूं में एक ठगी गिरोह, जो शादी के नाम पर पैसे लेकर फरार हो जाता था, के मुख्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

राज्य

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक छात्र को NEET परीक्षा देने की अनुमति दी।

भोपाल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मध्य प्रदेश सरकार की व्यापक तैयारियां, मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

राज्य

भोपाल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मध्य प्रदेश सरकार की व्यापक तैयारियां, मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

21 जून को मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में सभी जिलों में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल होंगे।