Chhattisgarh News : CM साय की बड़ी सौगात, अयोध्या धाम के लिए रवाना करेंगे विशेष दर्शन ट्रेन

shriram-lala-darshan-yojana

Chhattisgarh News : CM साय की बड़ी सौगात, अयोध्या धाम के लिए रवाना करेंगे विशेष दर्शन ट्रेन

chhattisgarh news  cm साय की बड़ी सौगात अयोध्या धाम के लिए रवाना करेंगे विशेष दर्शन ट्रेन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या भ्रमण कराया जाएगा. छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली विशेष ट्रेन मंगलवार, 15 जुलाई को रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विशेष दर्शन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे. ऐसे में रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं को दर्शन करने का अवसर मिलेगा.

CM साय दिखाएंगे हरी झंडी

सीएम विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए विशेष दर्शन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. इस मौके पर कई मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहेंगे.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर यह योजना पिछले वर्ष से ही चल रही है, जिसके तहत अब तक रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग-बस्तर संभागों से हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं.

इन संभाग के श्रद्धालुओं कर चुके है अयोध्या धाम के दर्शन

प्रदेश में रामलला दर्शन योजना की शुरुआत 23 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के बीच हुए एमओयू (MOU) के बाद हुई थी. इसके बाद 5 मार्च, 2024 को पहली ट्रेन रायपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुई थी. इसके बाद बिलासपुर, दुर्ग-बस्तर और सरगुजा संभागों से भी श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाया गया था.

22100 श्रद्धालुओं का मिला  दर्शन का सौभाग्य

रामलला दर्शन योजना से न सिर्फ श्रद्धालुओं को श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य मिला है, बल्कि इससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को भी नई ऊर्जा मिली है. बता दें कि अब तक करीब 22100 श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा चुके हैं. Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें! Read More :-अब 8 घंटे पहले तैयार होगा पहला आरक्षण चार्ट  

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।