रक्षक बना भक्षक: सितारगंज में पिता की हवस का शिकार बनी बेटी

sitarganj-crime-father-arrested-assault-daughter

रक्षक बना भक्षक: सितारगंज में पिता की हवस का शिकार बनी बेटी

रक्षक बना भक्षक सितारगंज में पिता की हवस का शिकार बनी बेटी

Sitarganj father daughter crime: कहते हैं पिता की छाया बेटी के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित कवच होती है, लेकिन उत्तराखंड़ के सितारगंज में एक कलयुगी पिता ने न केवल इस पवित्र रिश्ते को तार-तार किया, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। एक बेबस बेटी, जिसने कम उम्र में अपने अपनों को खोया, उसे सहारा देने के बजाय उसके सौतेले पिता ने ही उसे जीते-जी नर्क की आग में झोंक दिया। 

रक्षक बना भक्षक

हैवान पिता

2017 में पिता को खोने के बाद पीड़िता की मां ने बच्चों के भविष्य की खातिर नानकमत्ता के एक व्यक्ति से दूसरा निकाह किया। बच्चों को लगा कि उन्हें नया पिता मिला है, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वे एक हैवान के साथ एक ही छत के नीचे रहने जा रहे हैं।

नहाते वक्त बनाए वीडियो

2018 में बड़ी बहन की शादी हो गई और 2019 में मां की मौत। इसके बाद भाई पढ़ाई के लिए दूर क्या गया, घर में अकेली रह गई पीड़िता को सौतेले पिता ने अपनी हवस का आसान शिकार समझ लिया। आरोपी ने सारी हदें पार करते हुए घिनौनी साजिश रची, और जब पीड़िता नहा रही थी तो उसने चोरी-छिपे अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। 

चोरी-छिपे अश्लील फोटो और वीडियो

बेटी को किया ब्लैकमेल

इसके बाद शुरू हुआ धमकियों और शारीरिक शोषण का दौर। समाज में बदनामी और उन वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर वह सालों तक बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद पीड़िता ने 2021 में पीलीभीत में प्रेम विवाह किया ताकि इस नरक से पीछा छूट सके। लेकिन जालिम पिता की नजरें उसका पीछा करती रहीं। 

Sitarganj father daughter crime: पति की मौत

11 जनवरी 2026 को पीड़िता के पति का निधन हो गया। अभी मांग का सिंदूर सूखा भी नहीं था कि 21 जनवरी को आरोपी पिता उसके ससुराल जा धमका और फिर से अपनी गंदी नीयत दिखाने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी लगातार मोबाइल पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।