21 से 23 मार्च तक सरगुजा ओलंपिक का आयोजन,2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा:CM करेंगे शुभारंभ

surguja-olympics-2026

21 से 23 मार्च तक सरगुजा ओलंपिक का आयोजन,2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा:CM करेंगे शुभारंभ

21 से 23 मार्च तक सरगुजा ओलंपिक का आयोजन2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्साcm करेंगे शुभारंभ

Surguja Olympics: सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। सरगुजा ओलंपिक-2026 का संभाग स्तरीय आयोजन 21 से 23 मार्च तक पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

[caption id="attachment_142013" align="alignnone" width="1183"]21 से 23 मार्च तक सरगुजा ओलंपिक का आयोजन 21 से 23 मार्च तक सरगुजा ओलंपिक का आयोजन[/caption]

Surguja Olympics: जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिताएं पीजी कॉलेज ग्राउंड के साथ हॉकी स्टेडियम, सेंट जेवियर्स स्कूल, गांधी स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल में आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के ठहरने व अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

12 खेलों में दिखेगा हुनर

इस ओलंपिक में कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, दौड़, बैडमिंटन और रस्साकसी सहित कुल 12 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए व्यायाम शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Surguja Olympics: 2190 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता

संभाग स्तरीय इस आयोजन में कुल 2190 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 1044 महिला और 1146 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग—17 वर्ष से कम और 17 वर्ष से अधिक में आयोजित की जाएगी।

जिलेवार भागीदारी में सरगुजा से 416, जशपुर से 443, बलरामपुर से 357, कोरिया से 301, एमसीबी से 311 और सूरजपुर से 362 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के साथ करीब 270 सदस्यीय स्टाफ भी मौजूद रहेगा।इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर,राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

राज्य

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर,राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया। विवादों के बीच, अंतरिम प्रशासन संभालेगा विश्वविद्यालय की जिम्मेदारियां।