इंदौर का दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन की मौत

tragic-car-crash-indore-bala-bachchan-daughter-death

इंदौर का दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन की मौत

इंदौर का दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन की मौत

indore accident news: इंदौर में एक तेज रफ्तार कार ने एक ट्रक में इतनी भयानक टक्कर मारी कि तीन युवाओं की जान चली गई. हादसे की खबर सुनते ही हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि मृतकों में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा भी शामिल थीं.

indore accident news: तेज रफ्तार, नशे का असर और मौत की छांव

कार से प्रेरणा बच्चन कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर और मानसंधु उस रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार में मौजूद सभी शराब के नशे में थे. प्रखर ने कार चलाई, लेकिन नशे की हालत में वह कार पर नियंत्रण खो बैठा. रालामंडल इलाके में उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद अनुष्का गंभीर घायल है और अस्पताल में भर्ती  है. पुलिस ने मौके पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Also Read-मध्य प्रदेश के हथकरघा, सिल्क और पारंपरिक वस्त्रों को जल्द ही मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

indore accident news: परिवार में शोक की लहर

पूर्व मंत्री बाला बच्चन अस्पताल में मौजूद हैं, जहां उनके परिवार और करीबियों का जुटना लगा है। प्रेरणा के गृह गांव कासेल में शोक का माहौल है, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र गेंदर ने कहा, "यह बच्चे सिर्फ घूमने गए थे, पर अब परिवार में गहरा शोक छा गया है.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायल की जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर उसकी तलाश तेज कर दी है। जांच अधिकारी भी इस बात की पड़ताल में लगे हैं कि क्या हादसा पूरी तरह से दुर्घटना थी या कोई लापरवाही हुई।

सड़क सुरक्षा पर पर सवाल

इंदौर का यह दर्दनाक हादसा हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग कितनी जानलेवा हो सकती है। युवा जीवन के साथ परिवारों के सपने भी टूट जाते हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और जागरूकता जरूरी है।  

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।