UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने जारी किया 2026 का रिजल्ट

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ubse ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट |

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा परिणाम की घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में की गई। 10वीं में 92.10 प्रतिशत और इंटरमीडिएट (12वीं) में 85.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जिलावार प्रदर्शन में 10वीं और 12वीं दोनों में बागेश्वर टॉप पर रहा, जबकि 10वीं में देहरादून और 12वीं में हरिद्वार सबसे फिसड्डी रहे।

लड़कियों ने मारी बाजी

10वीं में नैनीताल के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 नंबर लेकर स्टेट टॉप किया है। वहीं 12वीं में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरेट्टा ने 490-490 नंबर लेकर पहला स्थान हासिल किया। बागेश्वर दोनों ही कक्षाओं में टॉप पर रहा। इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा।

CM ने दी शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पास हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। CM ने X पर लिखा - उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

यहां देखें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जा सकते हैं। वहां अपना रोल नंबर डालकर आसानी से नंबर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है। 

हेल्पलाइन नंबर जारी

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी समस्या, जानकारी और सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

  • संयुक्त सचिव CP रतूड़ी: 6396178537

  • शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी: 7055513072

  • वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत: 7830403040

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, 13 फैसलों को मंजूरी

राज्य

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, 13 फैसलों को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का फैसला लिया गया, जिसमें राज्य की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक है।

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

देश-विदेश

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

NEET-UG 2026 परीक्षा से पहले Telegram को बैन करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि परीक्षा में लीक होने वाले पेपरों का व्यापार हो रहा था।

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

राज्य

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें पूर्ण साक्षरता और पर्यटन विकास शामिल हैं।

Women's T20 विश्व कप 2026 में WI और SCO होंगी आमने-सामने

खेल

Women's T20 विश्व कप 2026 में WI और SCO होंगी आमने-सामने

वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड आज लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर T20 वर्ल्ड कप मैच में भिड़ेंगे। दोनों टीमें इस सीजन में अपने पहले मैच जीत चुकी हैं।

भोपाल की राधिका ने जीता Mrs World Women Nation 2026 का खिताब

राज्य

भोपाल की राधिका ने जीता Mrs World Women Nation 2026 का खिताब

राधिका वसंत जेठा ने 22 देशों की प्रतिस्पर्धा को हराकर Mrs World Women Nation 2026 का खिताब जीता। सिंगल मदर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की।