उज्जैन बोरवेल हादसा: जिंदगी की जंग हारा भागीरथ, सीएम ने जताया दुख

ujjain-borewell-tragedy-raises-rescue-questions

उज्जैन बोरवेल हादसा: जिंदगी की जंग हारा भागीरथ, सीएम ने जताया दुख

उज्जैन बोरवेल हादसा जिंदगी की जंग हारा भागीरथ सीएम ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में 2 साल के मासूम भागीरथ देवासी की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। करीब 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने के लिए 22 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे जिंदा नहीं निकाला जा सका.एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने लोहे की छड़, रस्सी और मोटर निकालने वाली मशीनों की मदद से अंततः बच्चे का शव बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सीएम ने जताया दुख, 4 लाख सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतक बच्चे के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

रेस्क्यू ऑपरेशन पर उठे गंभीर सवाल

घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर कलेक्टर, एसपी समेत कई एजेंसियों की टीमें मौजूद थीं, इसके बावजूद सफलता नहीं मिल सकी.सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े स्तर पर संसाधन और मैनपावर मौजूद होने के बावजूद आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग क्यों नहीं हो पाया।

रेस्क्यू टीम की कोशिश नाकाम

रेस्क्यू की शुरुआत रेस्क्यू रॉड और अंडरवाटर कैमरे से की गई, लेकिन ये उपकरण केवल 50-55 फीट तक ही प्रभावी थे। शुरुआती समय में बच्चा 35 फीट पर था, लेकिन बार-बार असफल प्रयासों के कारण वह 70 फीट तक नीचे खिसक गया।इसके बाद प्लास्टिक पाइप और प्राइवेट कैमरे का सहारा लिया गया, लेकिन ये भी गहराई में स्थिरता और स्पष्ट दृश्य देने में विफल रहे।रेस्क्यू के शुरुआती 8 घंटे तक केवल एक ही रणनीति अपनाई गई। जब यह बार-बार विफल रही, तब वैकल्पिक योजना पर काम शुरू किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, मल्टी-लेयर प्लानिंग पहले से होती तो स्थिति अलग हो सकती थी।

संबंधित सामग्री

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

देश-विदेश

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

मानसून की तेज गतिविधियाँ देश भर में जारी हैं, मुंबई के करीब पहुंचा। यूपी, एमपी में आंधी और बारिश से हुई दो मौतें, पंजाब में भी नुकसान।

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

लाइफ स्टाइल

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाने के बाद, उसे दही, गुलाब जल, कच्चा दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।