उज्जैन स्कूल प्रदर्शन

उज्जैन में Gen Alpha का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट को घेरा, स्कूल शिफ्टिंग को लेकर फूटा गुस्सा

उज्जैन में 300-350 छात्राओं ने स्कूल को दाऊदखेड़ी में शिफ्ट करने के विरोध में प्रदर्शन किया, सुरक्षा और परिवहन की चिंताएं जताईं।

उज्जैन में Gen Alpha का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट को घेरा, स्कूल शिफ्टिंग को लेकर फूटा गुस्सा

उज्जैन में Gen Alpha का प्रदर्शन

उज्जैन में सराफा स्कूल को दाऊदखेड़ी में शिफ्ट करने के विरोध में 300-350 छात्राओं ने कलेक्ट्रेट घेरा। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान 2 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्रदर्शन में एक छात्रा रोने लगी और कहा- हमारा भविष्य बर्बाद मत करिए।

शहर को 15 km दूर स्कूल

छात्राओं का कहना है कि स्कूल को शहर से करीब 12-15 किलोमीटर दूर दाऊदखेड़ी शिफ्ट किया जा रहा है। इतनी दूर स्कूल जाने में आने-जाने और सुरक्षा की परेशानी होगी। दाऊदखेड़ी तक स्कूल पहुंचने में सुरक्षा, परिवहन और रोजाना आने-जाने की परेशानियों को लेकर चिंता है। स्कूल शहर से बाहर या फिर दूर शिफ्ट होने पर विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर आने-जाने का अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

रोने लगी छात्राएं

छात्राओं के लिए लंबी दूरी और कई बार बस बदलकर स्कूल पहुंचना परेशानी का कारण बन सकता है। अगर स्कूल शहर से बाहर शिफ्ट किया जाता है तो छात्राओं के आने-जाने और सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं रोने लगी, और अपनी मांगें रखते हुए रोने लगीं। छात्राओं ने स्कूल को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने की मांग की। प्रदर्शन करीब 4 घंटे तक चला। शुरुआत में छात्राओं से बातचीत के लिए कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद नाराजगी और बढ़ गई। 

DEO ने दिया आश्वासन

बाद में जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे और छात्राओं से बात की। छात्राओं ने मौखिक आश्वासन मानने से इनकार करते हुए लिखित में आश्वासन देने की मांग की। इसके बाद DEO की ओर से लिखित आश्वासन दिया कि अभिभावकों की बैठक और उनकी सहमति के बिना स्कूल शिफ्ट नहीं किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद छात्राओं ने अपना धरना समाप्त किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर स्थानीय कांग्रेस विधायक महेश परमार भी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, भगवान श्री चिंता हरण गणेश का लिया आशीर्वाद

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, भगवान श्री चिंता हरण गणेश का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 महापर्व की तैयारी के तहत विभिन्न सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का अवलोकन किया।

सीएम डॉ. मोहन ने महाकाल के श्रद्धालुओं को दी बड़ी राहत, उज्जैन में 945.20 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

सीएम डॉ. मोहन ने महाकाल के श्रद्धालुओं को दी बड़ी राहत, उज्जैन में 945.20 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में 945.20 करोड़ रुपये की लागत से एक नया एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया।

भोपाल में टैक्सी हड़ताल से यात्री परेशान, रेलवे स्टेशन पर नहीं मिली कैब

भोपाल में टैक्सी हड़ताल से यात्री परेशान, रेलवे स्टेशन पर नहीं मिली कैब

भोपाल में टैक्सी चालकों की हड़ताल के कारण ओला, उबर सहित सभी कैब सेवाएँ बंद हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है और उन्हें अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भीड़ का दबाव, 13 श्रद्धालु घायल और 3 अस्पताल में भर्ती

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भीड़ का दबाव, 13 श्रद्धालु घायल और 3 अस्पताल में भर्ती

नागपंचमी के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 13 श्रद्धालु घायल हो गए।

जय महाकाल के जयकारों से गूंजा उज्जैन, रजत पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल

जय महाकाल के जयकारों से गूंजा उज्जैन, रजत पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल

उज्जैन में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को बाबा महाकाल की भव्य सवारी ने शहर को भक्तिमय बना दिया। पूजन, अभिषेक और भजनों के बीच भक्तों की भीड़ उमड़ी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026