IBM AI GovTech इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन, CM योगी बोले - भारत AI में प्रगति कर रहा

up-cm-yogi-inaugurates-ibm-ai-govtech-innovation-center-lucknow-india-ai-progress

IBM AI GovTech इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन, CM योगी बोले - भारत AI में प्रगति कर रहा

ibm ai govtech इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन cm योगी बोले - भारत ai में प्रगति कर रहा

IBM AI GovTech Innovation Center: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में IBM AI GovTech इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौरे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के “शानदार ऊंचाइयों” पर पहुंचने की बात की और भारत की डिजिटल प्रगति को सराहा।

CM ने की PM की तारीफ

उद्घाटन समारोह में CM योगी आदित्यनाथ ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, PM नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी लीडरशिप की बदौलत भारत ने आज डीप टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। पिछले 11 सालों में भारत ने अविश्वसनीय प्रगति की है, और डिजिटल इंडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर इसका प्रदर्शन हो रहा है।

IBM AI GovTech

IBM ने पिछले साल अप्रैल में लखनऊ में एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सॉफ्टवेयर लैब बनाने की घोषणा की थी, जो जेनरेटिव AI और एजेंटिक AI टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह लैब राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के प्लैटिनम मॉल में स्थित होगी और इसका उद्देश्य भारत और दुनिया भर के व्यवसायों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करना है।

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर्स में से एक

बता दें कि, IBM इंडिया सॉफ्टवेयर लैब्स, जो IBM के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर्स में से एक है, जेनरेटिव AI, Deta, ऑटोमेशन, साइबर सिक्योरिटी और सस्टेनेबिलिटी सॉल्यूशंस के डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह लैब लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स और स्मॉल लैंग्वेज मॉडल्स (SLMs) का यूज करके AI-पावर्ड सॉल्यूशंस विकसित करेगी।

मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी 

इससे पहले, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। CM योगी ने इस अवसर पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर देश को एक बड़ा तोहफा दिया है। मेरठ को नमो भारत ट्रेन और मेट्रो ट्रेन का तोहफा दिया जा रहा है, जो होली से ठीक पहले मेरठ के लिए बड़ी सौगात है।

IBM AI GovTech Innovation Center: मेरठ को तोहफा

CM योगी ने मेरठ-दिल्ली रूट पर 12-लेन हाईवे और एक्सप्रेसवे के निर्माण को सराहा। उन्होंने कहा, 10-11 साल पहले, मेरठ से दिल्ली की दूरी तय करना मुश्किल लगता था और इसमें 4-5 घंटे लगते थे। लेकिन अब, 12-लेन हाईवे और एक्सप्रेसवे के कारण दिल्ली पहुंचने का समय केवल 40 से 45 मिनट ही लगेंगे। PM के नए तोहफे, नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो, इस यात्रा को और भी कम करेंगे।

 

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।