बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ में शामिल हुए CM धामी, TMC पर कसा तंज

uttarakhand-cm-dhami-joins-parivartan-yatra-bengal-tmc-criticism

बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ में शामिल हुए CM धामी, TMC पर कसा तंज

बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ में शामिल हुए cm धामी tmc पर कसा तंज

CM Dhami Parivartan Yatra: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर 24 परगना में आयोजित ‘परिवर्तन यात्रा’ की जनसभा में शामिल हुए। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके साथ ही BJP ने राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है।

 ‘परिवर्तन यात्रा’

TMC पर निशाना

इससे पहले CM धामी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ममता बनर्जी सरकार के दौरान राज्य के लोगों को कई सालों से “दमन, डर और भ्रष्टाचार” का सामना करना पड़ा है। CM धामी ने कहा कि बंगाल के लोग अब राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार हैं और BJP राज्यव्यापी संपर्क अभियान के तहत हर गांव तक पहुंच रही है।

हर गांव तक पहुंच रही BJP

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, बंगाल के लोगों ने लंबे समय तक दमन झेला है। यहां लोगों को डर, भ्रष्टाचार और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था का सामना करना पड़ा। ‘परिवर्तन यात्रा’ 9 अलग-अलग स्थानों से निकाली जा रही है। यहां के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। BJP हर गांव तक पहुंच रही है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में डबल इंजन की सरकार बन रही है। 

[caption id="attachment_138879" align="alignnone" width="1145"]‘परिवर्तन यात्रा’ की जनसभा में शामिल हुए CM ‘परिवर्तन यात्रा’ की जनसभा में शामिल हुए CM[/caption]

‘लोगों ने बहुत कष्ट झेला’

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर CM धामी ने कहा कि इस सरकार के दौरान बंगाल के लोगों ने बहुत कष्ट झेला है। कई लोगों ने सिर्फ वोट डालने के कारण अपनी जान गंवा दी। जो लोग संविधान में भरोसा रखते हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और धमकाया जा रहा है।

अवैध घुसपैठ को लेकर चिंता

धामी ने प्रदेश में अवैध घुसपैठ को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में घुसपैठ को बढ़ावा दिया गया और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को वोट बैंक के लिए बसाया गया। अब जब चुनाव आयोग SIR के जरिए उनकी पहचान कर रहा है, तो TMC को परेशानी हो रही है। 

CM Dhami Parivartan Yatra: ‘परिवर्तन यात्रा’ 

बता दे, ‘परिवर्तन यात्रा’ 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चलाया जा रहा एक राज्यव्यापी अभियान है। इसके तहत बंगाल में लगभग 5,000 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी, जिसमें 63 बड़ी रैलियां और 282 छोटी सभाएं आयोजित की जाएगी।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।