देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसा देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास हुआ। घायल बच्चे के अनुसार, कार में 6 लोग सवार थे, जो हरिद्वार के लक्सर से पौड़ी जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, सभी लोग हरिद्वार के जीतपुर रायपुर (लक्सर) निवासी हैं।

5 शव खाई से निकाले

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। घायल अरमान को खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागी (देवप्रयाग) भेजा गया। पौड़ी पुलिस ने बताया कि अब तक 5 शव खाई से निकाले जा चुके हैं। मृतकों में 2 पुरुष, एक महिला, एक बच्चा और एक बच्ची शामिल हैं।

मृतकों की पहचान

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। SDRF ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और खाई में उतरकर कार सवार 6 लोगों को रेस्क्यू कर ऊपर सड़क पर लाई, लेकिन तब तक पांचों लोग दम तोड़ चुके थे. फिलहाल पुलिस हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 332 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, जनसेवा के लिए संकल्पित करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर