उत्तराखंड में नए रिवर राफ्टिंग नियम

उत्तराखंड में नए रिवर राफ्टिंग और क्याकिंग नियमों की मंजूरी, बिना लाइसेंस राफ्टिंग कराई तो राफ्ट होगी जब्त

उत्तराखंड सरकार ने रिवर राफ्टिंग और क्याकिंग की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने हेतु नए नियमों की मंजूरी दी है, जिसमें लाइसेंस की सख्ती और जुर्माने शामिल हैं।

उत्तराखंड में नए रिवर राफ्टिंग और क्याकिंग नियमों की मंजूरी, बिना लाइसेंस राफ्टिंग कराई तो राफ्ट होगी जब्त

उत्तराखंड में नए रिवर राफ्टिंग नियम

उत्तराखंड की तेज बहती नदियां हर साल लाखों पर्यटकों को रिवर राफ्टिंग और क्याकिंग का रोमांच बढ़ा देती हैं। लेकिन बीते सालों में सामने आए कई हादसों ने यह भी साबित किया कि रोमांच के साथ सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई भारी पड़ सकती है। यही वजह है कि अब प्रदेश सरकार ने साहसिक पर्यटन को ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 

नए नियमों को CM की मंजूरी

बीते शुक्रवार को धामी सरकार की कैबिनेट ने उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग एवं क्याकिंग नियमावली में अहम संशोधनों को मंजूरी दे दी थी। नए नियमों का उद्देश्य साफ है पर्यटकों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती और सुरक्षा मानकों का हर हाल में पालन। नई नियमावली के तहत अब बिना वैध लाइसेंस के रिवर राफ्टिंग या फिर क्याकिंग का संचालन करना बेहद महंगा साबित होगा। यदि कोई संचालक बिना लाइसेंस के पर्यटकों को नदी में उतारता पाया गया तो उसकी राफ्ट जब्त कर ली जाएगी। इसके साथ ही उस पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकेगा। 

50 हजार रुपये का अर्थदंड

राज्य सरकार का मानना है कि इससे अवैध रूप से संचालित हो रही गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी और केवल प्रशिक्षित व अधिकृत संचालक ही इस व्यवसाय में बने रहेंगे। संशोधित नियमों के अनुसार, अब कोई भी लाइसेंसधारी अपना लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति या फिर संस्था को सबलेट नहीं कर सकेगा। इसके अलावा लाइसेंस का वक्त पर नवीनीकरण भी अनिवार्य कर दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया तो संचालक पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगेगा। पहले नवीनीकरण के लिए 90 दिन का वक्त मिलता था, जिसे घटाकर अब 45 दिन कर दिया गया है।

नए नियमों में क्या?

  • किसी भी राफ्टिंग ट्रिप के दौरान संबंधित फर्म के पास कम से कम 2 राफ्ट होना आवश्यक होगा। यदि किसी विशेष परिस्थिति में 1 ही राफ्ट संचालित की जाती है तो उसके साथ कम से कम 1 सेफ्टी क्याक अनिवार्य रूप से मौजूद होगी। नियमों के मुताबिक किसी भी स्थिति में केवल एक राफ्ट या अकेली क्याक का संचालन नहीं किया जा सकेगा।
  • यदि कोई संचालक पर्यटकों को बिना लाइफ जैकेट या हेलमेट के राफ्टिंग कराता पाया गया तो प्रति पर्यटक 5 हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। 
  • यदि राफ्टिंग के दौरान खराब या असुरक्षित उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है तो लाइसेंसधारी के खिलाफ जुर्माना लगेगा। वहीं यदि गाइड के पास वैध परिचय पत्र नहीं मिला तो उस पर भी 5 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। 
  • अब रिवर राफ्टिंग और क्याकिंग का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक होगा।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में चीतों की विमुक्ति के साथ वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में वृद्धि होगी।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर