उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

uttarakhand-news-cm-dhami-participates-in-holi-festivities-grooves-to-the-tunes-of-folk-music

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

उत्तराखंड में cm धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Uttarakhand news: रविवार को काशीपुर का नगर निगम प्रांगण रंगों,संगीत और उत्साह से सराबोर नजर आया,जब होली मिलन कार्यक्रम ‘रंगोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किये गए थे. CM धामी ने कार्यक्रम में लोक गायकों और होल्यारों का आत्मीय स्वागत किया और अबीर गुलाल इत्यादि लगा कर शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

[caption id="attachment_137903" align="alignnone" width="1002"]Uttarakhand news Uttarakhand news[/caption]

कार्यक्रम में लोक गायक इंदर आर्या,गोविंद दिगारी, खुशी जोशी और पूर्वांचल के प्रसिद्ध गायक आलोक कुमार ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसके अलावा फूलों की होली के लिए विख्यात ब्रज के रास कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन महापौर दीपक बाली ने किया, जिसमें उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति की झलक दिखाई दी.

Uttarakhand news: CM धामी ने लोकधुनों पर लगाये ठुमके

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में CM धामी भी ब्रज के रास कलाकारों और होल्यारों के साथ पारंपरिक लोकधुनों पर झूमते नजर आए. उनकी सहज सहभागिता से कार्यक्रम में आत्मीयता और उत्साह का माहौल और भी प्रफुल्लित हो उठा. अवसर पर CM धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया.

महापौर बाली ने तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम के आरम्भ होने के पहले महापौर बाली ने तैयारियों का जायजा लिया, और मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा किरंगोत्सव का आगाज़ सुबह 11 बजे हुआ. गौरतलब है कि काशीपुर में यह पहली बार है जब CM ने आमजनों के बीच पहुँच कर होली-मिलन समारोह में सहभागिता की. इस अवसर पर शहरवासियों में भी ख़ास उत्साह देखा गया.

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।