टैंकर ने 3 बच्चों को कुचला

उत्तराखंड में टैंकर ने 3 बच्चों को कुचला, 1 की मौत, 2 गंभीर

उत्तराखंड के काशीपुर में तेज गति से आते टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को चपेट में लिया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं।

उत्तराखंड में टैंकर ने 3 बच्चों को कुचला, 1 की मौत, 2 गंभीर

उत्तराखंड में टैंकर ने 3 बच्चों को कुचला

उत्तराखंड में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूल जा रहे 3 बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे 1 छात्र की मौत हो गई। छात्र के मांस के टुकड़े और जूता रोड पर बिखर गए। हादसा ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में सुबह 10 बजे के करीब हुआ।

1 की मौत, 2 घायल

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने रोड जाम कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामला शांत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश शुरू कर दी है।

सड़क पर बिखरा मांस

दाभोरा टांडा निवासी मनोज सिंह का 15 साल का बेटा शिवम कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी में 10वीं कक्षा का छात्र था। सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त और भाई वासु और अक्षय के साथ पैदल स्कूल जा रहा था। बरखेड़ी मार्ग पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने तीनों बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना खौफनाक था कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क पर दूर तक जूता और दुर्घटना के निशान बिखर गए।

लोगों ने की सड़क जाम

हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल के वक्त भारी वाहनों की आवाजाही पर तुरंत रोक लगाई जाए और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। सूचना मिलने पर पहुंची ITI कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 332 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, जनसेवा के लिए संकल्पित करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर