उत्तराखंड टनल हादसा

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल में हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अभी भी टनल के अंदर फंसे हुए हैं।

14 मजदूरों को निकाला गया

हादसे के बाद टनल में फंसे 24 लोगों में से 14 को बाहर निकाल लिया गया है। इनमें 13 घायलों का इलाज गोपेश्वर जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक गंभीर घायल को श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पानी और मलबे ने बढ़ाई मुश्किल

रेस्क्यू टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती टनल के अंदर लगातार पानी और मलबा आना है। पानी के रिसाव और लैंडस्लाइड के कारण बचाव दलों को अंदर तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद टीमें लगातार फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

सीएम धामी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घटनास्थल पर पहुंचे और खुद टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली। इसके बाद सीएम गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात करेंगे।

मृतकों की पहचान जारी

हादसे में टिहरी गढ़वाल के प्रदीप सिंह पवार और चमोली के उर्गम निवासी मुकेश की मौत हुई है। बिहार के दुर्लभ शर्मा, झारखंड के विजय और जितेंद्र कुमार ने भी जान गंवाई है। दो अन्य मृतकों की पहचान लोकेश्वर और भुनेश्वर के रूप में हुई है, लेकिन उनके बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

शाम 7 बजे हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार 13 अगस्त की शाम करीब 7 बजे पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में पानी का रिसाव हुआ। इसके बाद लैंडस्लाइड के चलते टनल में मलबा भर गया और वहां काम कर रहे मजदूर अंदर फंस गए।

सेना समेत कई टीमें जुटीं

रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और फायर सर्विस की टीमें जुटी हैं। मौके पर 27 एनडीआरएफ, 42 एसडीआरएफ, 22 पुलिसकर्मी, 4 डीआरएफ और 9 फायर सर्विस कर्मी तैनात हैं। गौचर और जोशीमठ से भी अतिरिक्त टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।

तीन मजदूरों की तलाश जारी

करीब 15 घंटे से रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर फंसे तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं। प्रशासन की प्राथमिकता पानी और मलबे के बीच सुरक्षित रास्ता बनाकर फंसे मजदूरों तक पहुंचना है। पूरे अभियान की निगरानी जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026