Uttarkashi Cloudburst Relief Work: बादल फटने से उत्तरकाशी में खतरा बढ़ा, मुख्यमं...

uttarkashi-cloudburst-cm-relief-instructions

Uttarkashi Cloudburst Relief Work: बादल फटने से उत्तरकाशी में खतरा बढ़ा, मुख्यमंत्री ने दिए राहत तेज करने के निर्देश

uttarkashi cloudburst relief work बादल फटने से उत्तरकाशी में खतरा बढ़ा मुख्यमंत्री ने दिए राहत तेज करने के निर्देश

सिलाई बैंड क्षेत्र में बादल फटने से मची तबाही

Uttarkashi Cloudburst Relief Work:  खबर उत्तराखंड से है जहां उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बादल फटने की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में भूस्खलन हुआ... जिसके कारण 8 से 9 श्रमिक लापता हो गए हैं। सभी मजदूर नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं और टेंट में रह रहे थे, जो तेज बहाव में बह गए।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, बचाव कार्य पर नजर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और राहत-बचाव कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी लापता लोगों की कुशलता की प्रार्थना की है।

Uttarkashi Cloudburst Relief Work:

read more: भोपाल में ईरानी लीडर के पोस्टर पर बवाल, प्रशासन की पहल से हुआ समाधान

एसडीआरएफ-एनडीआरएफ राहत कार्य में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। मलवे में दबे लोगों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यमुनोत्री हाईवे पर बनी झील, बढ़ा खतरा

कुपड़ा कुंशाला मोटर मार्ग पर पुल के पास भारी मलवा और बोल्डर गिरने से यमुना नदी का बहाव थम गया है, जिससे झील बनने लगी है। इससे तटीय क्षेत्रों में खतरा और दहशत बढ़ गई है। यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर आवाजाही बंद हो गई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी मंडराया संकट

Uttarkashi Cloudburst Relief Work: जलस्तर बढ़ने से स्याना चट्टी क्षेत्र में कुपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल को भी खतरा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है। इलाके के लोग फिलहाल सतर्कता बरत रहे हैं।

read more: रामनगर में पुलिस को बड़ी सफलता, 68 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।