वाराणसी में छात्र की हत्या, क्लास के बाहर मारी गोलियां, मां हुई बेहोश

varanasi-student-murder-shot-outside-classroom

वाराणसी में छात्र की हत्या, क्लास के बाहर मारी गोलियां, मां हुई बेहोश

वाराणसी में छात्र की हत्या क्लास के बाहर मारी गोलियां मां हुई बेहोश

 Student murdered in Varanasi: वाराणसी के UP कॉलेज में एक छात्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। छात्रों के 2 गुटों के बीच हुए विवाद में मारपीट के बाद गोलीबारी हुई। छात्र की हत्या के बाद मौके पर जमकर हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचा, छात्रों को शांत कराया जा रहा है। मृतक छात्र की पहचान सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो BSC के 4th सेमेस्टर का छात्र था। 

[caption id="attachment_142155" align="alignnone" width="1263"]सूर्य प्रताप सिंह, मृतक सूर्य प्रताप सिंह, मृतक[/caption]

छात्र को 4 गोलियां मारी

हमलावर ने क्लासरूम के बाहर सूर्य प्रताप को 4 गोलियां मारीं। इसके बाद पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। आरोपी भी इसी कॉलेज का छात्र है। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। वारदात शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कला और सामाजिक विज्ञान संकाय के बाहर हुई। घायल छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) को BHU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज में हंगामा किया। कैंपस के अंदर कुर्सियां तोड़ी साथ ही बाहर दुकानों में तोड़फोड़ की। 

[caption id="attachment_142156" align="alignnone" width="1277"]आरोपी मंजीत आरोपी मंजीत[/caption]

बेहोश हुई मां

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कॉलेज गेट बंद कर दिए। आसपास की 150 से ज्यादा दुकानों को बंद करा दिया। फिलहाल परिसर में 7 थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। छात्र कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गए। इधर, ट्रॉमा सेंटर पहुंची मां बेटे की लाश देखकर बेहोश हो गई। दोस्त  भी फूट-फूट कर रोते नजर आए।

[caption id="attachment_142157" align="alignnone" width="1312"]बेहोश हुई मां बेहोश हुई मां[/caption] [caption id="attachment_142158" align="alignnone" width="1337"]दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल[/caption]

आज ही आया था कॉलेज

पुलिस के अनुसार, जिस छात्र की हत्या हुई, वह गाजीपुर का रहने वाला था। मृतक सेकेंड ईयर में पढ़ रहा था। करीब 20 दिन पहले उसे चेचक निकल आई थी, जिसके चलते सूर्य कॉलेज नहीं आ रहा था। ठीक होने के बाद वह आज ही कॉलेज आया था। वहीं, आरोपी मंजीत BA सेकेंड ईयर का छात्र है। आरोपी वाराणसी के चांदमारी इलाके का रहने वाला है।

Student murdered in Varanasi: फरार आरोपी 

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया- UP कॉलेज में 2 बच्चों के आपसी विवाद में गोली चली है। इसमें एक बच्चे को गोली लगी और उसे BHU के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां बच्चे की मौत हो गई है। CCTV फुटेज और DVR को कब्जे में ले लिया गया है। थाने पर FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई है। अभी यहां के छात्रों से बातचीत में पता चला कि तात्कालिक विवाद में गोली चली है। वहीं, छात्रों ने प्रिंसिपल भी आरोप लगाए हैं।

संबंधित सामग्री

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रिट से 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे। यह एक निजी समारोह होगा।

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

मनोरंजन

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का बुर्का और पर्दा प्रथा पर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

राज्य

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता पर जोर।

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

मध्यप्रदेश में ऊर्जा और स्वच्छता पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय और राज्य सरकार के मुख्य अधिकारियों ने भाग लिया। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा की गई।

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

मनोरंजन

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।