Yashoda Jayanti 2026: इस मंदिर में गोदभराई से होती है संतान की प्राप्ति!

yashoda-jayanti-2026-janiye-indore-temple-ke-bare-mein

Yashoda Jayanti 2026: इस मंदिर में गोदभराई से होती है संतान की प्राप्ति!

yashoda jayanti 2026 इस मंदिर में गोदभराई से होती है संतान की प्राप्ति

Yashoda Jayanti 2026: देश का एकमात्र मंदिर मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के खजूरी बाजार, राजवाड़ा के पास स्थिय है, जहां मां यशोद के गोद में भगवान कृष्ण बालरुप में विराजमान है। कहा जाता है, यह देश का इकलौता यशोदा मंदिर है। यह मंदिर करीब 220 से 350 साल पुराना है। यहां यशोदा जयंती के दिन लोग देश - विदेश से संतान प्राप्ति की कामना लेकर माता के दर्शन करने आते हैं।

Yashoda Jayanti 2026: क्या है मान्यता?

मान्यता है कि, इस मंदिर में निःसंतान महिलाएं यहां मां यशोदा की गोद भराई करके संतान प्राप्ति की कामना करती हैं। और मां यशोदा उनकी सूनी गोद भर देती हैं। इस मंदिर की खास बात ये है कि, यहां गोद भराई की रस्म संतान प्राप्ति से पहले की जाती है, जबकि आमतौर पर यह रस्म प्रेगनेंट होने के बाद होती है। इतना ही नहीं जब कोई महिला संतान प्राप्ति की कामना करती है, अगर यह मनोकामना पूरी हो जाती है। तो वो यहां आकर दोबारा मां यशोदा की गोद भराई करते हैं।

इस मंदिर मां यशोदा के साथ विराजमान है अन्य देवता

यहां मां यशोदा की गोद में बालकृष्ण विराजमान है, इसके अलावा नंद बाबा की छोटी सी प्रतिमा विराजमान है। यहां श्रीकृष्ण के साथ राधा और रुक्मणी जी की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। स्थानीय निवासी बताते है कि, इस मंदिर में हर गुरुवार महिलाएं चावल, नारियल, चुनरी और पूजन सामग्री लेकर मां यशोदा की गोद भरती हैं। साथ ही पुजारी पूरी विधि-विधान के साथ ये रस्में पूरी करवाते हैं। ऐसा करने पर मां संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती है। Also Read-Kartikeya Temple Gwalior: देश का पहला और एकमात्र कार्तिकेय मंदिर!

कैसे हुई मंदिर की स्थापना?

मंदिर के पुजारी के मुताबिक, इस मंदिर का निर्माण आनंदीलाल दीक्षित ने करवाया था। बताया जाता है कि, उन्होंने राजस्थान के जयपुर से संगमरमर की मूर्तियां बनवाई और फिर इंदौर में मंदिर बनवाकर स्थापित की थीं। मान्यता है कि, आनंदीलाल को मां यशोदा का सपना आया था कि जो महिलाएं गुरुवार को मां यशोदा की गोद भराई करेंगी। उन्हें संतान की प्राप्ति होगी। तभी से इस मंदिर में गोदभराई की परंपरा चली आ रही है, जिसे लोग आज भी मानते हैं। Also Read-Yashoda Temple Indore: इस मंदिर में मां यशोदा जयंती पर गोदभराई करने से होती है संतान की प्राप्ति!

संबंधित सामग्री

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

लाइफ स्टाइल

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाने के बाद, उसे दही, गुलाब जल, कच्चा दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।