Yogi Adityanath Varanasi visit 2025: काशी में सीएम योगी ने की बाबा विश्वनाथ की प...

yogi-adityanath-varanasi-visit-kashi-vishwanath-pooja-regional-council-meeting

Yogi Adityanath Varanasi visit 2025: काशी में सीएम योगी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

yogi adityanath varanasi visit 2025 काशी में सीएम योगी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

Yogi Adityanath Varanasi visit 2025: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर हैं। जहां उन्होंने सुबह काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर बाबा विश्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की समृद्धि और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।

 होटल ताज में मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक

सीएम योगी वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने पहुंचे हैं। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन होटल ताज में किया गया है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत चार राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि और करीब 120 वीआईपी शामिल हो रहे हैं। read more: बगावत का जवाब: अखिलेश ने निकाले 3 बागी विधायक, बच गए 4 MLA

कानून व्यवस्था से लेकर पर्यावरण तक होंगे अहम मुद्दे

बतादें कि बैठक में कानून व्यवस्था, सामाजिक विकास, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राज्य पुनर्गठन, सीमा विवाद, अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे और पर्यावरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक उत्तर भारत के समग्र विकास को लेकर अहम मानी जा रही है।

 बैठक के बाद अमित शाह रवाना होंगे दिल्ली

बैठक संपन्न होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष विमान से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर आने वाले समय में क्षेत्रीय विकास योजनाएं बनाई जाएंगी।

सीएम योगी ने पहले ही ली थी तैयारियों की समीक्षा

Yogi Adityanath Varanasi visit 2025: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17 जून को सभी तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे इसे सफल बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। read more: जनता दर्शन में बच्ची की मासूम फरियाद सुनकर मुस्कुरा उठे सीएम योगी, दिया भरोसा और चॉकलेट    

संबंधित सामग्री

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

राज्य

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता पर जोर।

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

मध्यप्रदेश में ऊर्जा और स्वच्छता पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय और राज्य सरकार के मुख्य अधिकारियों ने भाग लिया। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा की गई।

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

मनोरंजन

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

खेल

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान हासिल करने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया।

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

खेल

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच का आयोजन आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है।