पंजाब निकाय चुनाव में ‘AAP’ की बड़ी जीत, 2027 से पहले मान सरकार को मिला जनता का भरोसा

AAP Dominates Punjab Elections

पंजाब निकाय चुनाव में ‘AAP’ की बड़ी जीत, 2027 से पहले मान सरकार को मिला जनता का भरोसा

In Punjab's local body elections, AAP outperformed opposition, indicating strong public support ahead of 2027 assembly elections under CM Bhagwant Mann.

पंजाब निकाय चुनाव में ‘aap’ की बड़ी जीत 2027 से पहले मान सरकार को मिला जनता का भरोसा

पंजाब निकाय चुनाव में ‘AAP’ की बड़ी जीत, 2027 से पहले मान सरकार को मिला जनता का भरोसा | None

पंजाब के निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। नगर निगम, नगर काउंसिल और पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। इन परिणामों को केवल स्थानीय निकायों तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जनता का मूड भी समझा जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी को जिस तरह समर्थन मिला है, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि राज्य की जनता अभी भी सरकार की नीतियों और विकास मॉडल पर भरोसा जता रही है। कई क्षेत्रों में पार्टी ने विपक्ष को पीछे छोड़ते हुए निर्णायक बढ़त हासिल की।

आप का चुनावी चिन्ह

गिद्दड़बाहा से मिला बड़ा राजनीतिक संकेत

निकाय चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा गिद्दड़बाहा के नतीजों की हो रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वडिंग के प्रभाव वाले इलाके में आम आदमी पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस के लिए केवल हार नहीं, बल्कि जनता के बदलते रुझान का संकेत मान रहे हैं।

चुनावी नतीजों ने यह भी दिखाया कि पंजाब की जनता अब पारंपरिक राजनीति और पुराने चेहरों से आगे बढ़कर नए विकल्पों को तरजीह दे रही है। यही वजह रही कि कई सीटों पर आम आदमी पार्टी को अप्रत्याशित समर्थन मिला।

धूरी में AAP का दबदबा कायम

मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह क्षेत्र धूरी में आम आदमी पार्टी ने लगभग क्लीन स्वीप करते हुए 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की। यह नतीजा इस बात का संकेत माना जा रहा है कि मान सरकार की लोकप्रियता उनके अपने क्षेत्र में लगातार मजबूत बनी हुई है।

पंजाब सीएम मान

वहीं, हरियाना नगर काउंसिल में भी पार्टी ने 11 में से 7 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। कांग्रेस और भाजपा यहां भी खास प्रभाव नहीं छोड़ सकीं। नाभा नगर काउंसिल समेत कई इलाकों में मिले नतीजों ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल की चिंता बढ़ा दी है। कभी पंजाब की राजनीति पर मजबूत पकड़ रखने वाले ये दल अब कई क्षेत्रों में पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।

Punjab Election 2027: बठिंडा रोड शो में केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मान

राज्य

Punjab Election 2027: बठिंडा रोड शो में केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मान

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बठिंडा में नगर निगम चुनावों की जीत के लिए जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने 2027 के चुनावों में दोबारा जीत की उम्मीद व्यक्त की।

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS और 30 PCS अधिकारियों के किये गए तबादले

राज्य

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS और 30 PCS अधिकारियों के किये गए तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए। नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

पंजाब में फिर करीब आ सकते हैं अकाली दल और बीजेपी? CM भगवंत मान ने साधा निशाना

राज्य

पंजाब में फिर करीब आ सकते हैं अकाली दल और बीजेपी? CM भगवंत मान ने साधा निशाना

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित गठबंधन पर चर्चा तेज हो गई है, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे आलोचना की।

स्टार्टअप उद्यमियों को पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, CM भगवंत मान ने बांटी सीड ग्रांट

राज्य

स्टार्टअप उद्यमियों को पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, CM भगवंत मान ने बांटी सीड ग्रांट

चंडीगढ़ में युवा उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए सीड ग्रांट वितरण समारोह आयोजित। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उद्यमिता और नवाचार के महत्व पर जोर दिया।