Agar Malwa: सुसनेर में अतिक्रमण और अधूरे निर्माण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, बड़ा हादसा टला

agar-malwa-2

Agar Malwa: सुसनेर में अतिक्रमण और अधूरे निर्माण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, बड़ा हादसा टला

agar malwa सुसनेर में अतिक्रमण और अधूरे निर्माण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा बड़ा हादसा टला

Agar Malwa: आगर मालवा जिले के सुसनेर में स्थित मुख्य डाक बंगला तिराहे पर शनिवार सुबह उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक चलती बस से एक दंपत्ति की टक्कर होते-होते बची। इस घटना ने नगरवासियों के गुस्से को भड़का दिया और देखते ही देखते माहौल गरमा गया।

[caption id="attachment_102389" align="alignnone" width="300"]Agar Malwa Agar Malwa[/caption]

Agar Malwa: यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया

स्थानीय लोगों का आरोप है कि तिराहे पर NHAI द्वारा अधूरा छोड़ा गया निर्माण कार्य और लगातार हो रहा अतिक्रमण इस तरह की घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लोगों का कहना था कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, बस को थाने ले जाया गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया।

Agar Malwa: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी

गुस्साए नागरिकों ने NHAI, पुलिस प्रशासन और नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की। सूचना मिलते ही तहसीलदार रामेश्वर दांगी, थाना प्रभारी केसर राजपूत और NHAI के अधिकारी अजय मालवीय मौके पर पहुंचे। वहीं, नगर परिषद के सीएमओ ओपी नागर के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Agar Malwa: बनाई गई दुकानों और ढांचों को हटाया गया

कार्रवाई की शुरुआत NHAI द्वारा बनाए गए डिवाइडर के त्रिभुजों को तोड़ने से की गई, जिससे रास्ता चौड़ा हो सके। इसके बाद डाक बंगला चौराहे और बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों और ढांचों को हटाया गया।

Agar Malwa: स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक भेरू सिंह बापू भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से दुकानदारों को दो घंटे का समय देने की मांग की ताकि व्यापारी खुद अपना अतिक्रमण हटा सकें। विधायक ने खुद दुकानदारों से संवाद कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की।

नगरवासियों की मांग है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टालने के लिए स्थायी समाधान किया जाए और अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए, राज्यसभा चुनाव के मामले में पार्टी के अंतर्कलह का जिक्र किया।

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

राज्य

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

हरिद्वार में सांस्कृतिक संरक्षण के लिए 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' के पोस्टर लगाए गए। इसे संत समाज और मुस्लिम समुदाय का समर्थन प्राप्त है।

कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से प्रत्याशी के  फॉर्म में गलती की-CM डॉ यादव

राज्य

कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से प्रत्याशी के फॉर्म में गलती की-CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त होने से राजनीतिक वातावरण में तनाव बढ़ा।

हिमालय को चीरकर निकला नया भारत, जोजिला टनल ने बदली लद्दाख की तकदीर 

देश-विदेश

हिमालय को चीरकर निकला नया भारत, जोजिला टनल ने बदली लद्दाख की तकदीर 

जोजिला टनल के उद्घाटन से भारतीय इंजीनियरिंग की क्षमता का प्रदर्शन हुआ, जिससे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच संपर्क सालभर बना रहेगा।

पीएम मोदी के  राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

देश-विदेश

पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के नेतृत्व की सराहना की।