आगरा में 70 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची , मौत, पिता बोले - मेरी लड़की ला दो..

बच्ची की कुएं में मौत

आगरा में 70 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची , मौत, पिता बोले - मेरी लड़की ला दो..

आगरा में 4 साल की बच्ची कुएं में गिरने के बाद मर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी और संसाधनों की कमी के आरोप लगे हैं।

आगरा में 70 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची  मौत पिता बोले - मेरी लड़की ला दो

बच्ची की कुएं में मौत |

आगरा में नाना के घर आई 4 साल की बच्ची खेलते-खेलते 70 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आई। लेकिन, कुएं में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के चलते रेस्क्यू काफी मुश्किल हो गया।

4 घंटे तक चला रेस्क्यू 

करीब 4 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर ब्रिगेड का एक जवान ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरा। घंटों की मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया और CHC पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

‘मेरी लड़की ला दो…’

घटना के वक्त मौके पर लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। पिता ने SDM विनोद कुमार का हाथ पकड़ते हुए चीखकर कहा- रेस्क्यू में काम के सिर्फ 4 आदमी थे, बाकी 100-50 पुलिसवाले वहां क्या कर रहे थे...? मेरी लड़की ला दो... मेरी लड़की ला दो...। बता दे फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सरिया गांव में सौरभ रहते हैं। उनकी 4 साल की बेटी बिट्टू आगरा के जैतपुर के गोपालपुरा गांव में अपने नाना के घर आई थी। गुरुवार शाम करीब 4 बजे वह घर के पास खेल रही थी। तभी पैर फिसलने से वह पास में बने गहरे कुएं में गिर गई। इसका पता चलते ही गांववालों की भीड़ मौके पर इकट्‌ठा हो गई। 

परिजनों ने लगाए आरोप

परिजनों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचने में करीब 3 घंटे लगे। रेस्क्यू में भी तेजी नहीं दिखाई गई। पिता सौरभ ने अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बच्ची को बिना बताए PM के लिए आगरा भेजा जा रहा था। एम्बुलेंस में न तो कोई नर्स मौजूद थी और न ही बेटी को ऑक्सीजन दी गई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

संबंधित सामग्री

Child Dies due to Drowning: 13 वर्षीय नाबालिग की गंगा नदी में डूबने से मौत!

राज्य

Child Dies due to Drowning: 13 वर्षीय नाबालिग की गंगा नदी में डूबने से मौत!

A 13-year-old boy, Krish Kumar, drowned in the Ganges in Patna while on a holiday visit to his grandmother's home.

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

राज्य

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

नोएडा के दो अलग-अलग स्थानों पर इमारतों में आग लगी, जिसमें फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई।

रजनीश अग्रवाल को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी बधाई

राज्य

रजनीश अग्रवाल को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी बधाई

रजनीश अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की कामना की।

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को मिला मौका

राज्य

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को मिला मौका

मध्य प्रदेश भाजपा ने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया, जिससे संगठन में उत्साह और राजनीतिक रणनीति को बल मिला है।

12 घंटे लाशों के साथ रहा आरोपी, कारोबारी परिवार के हत्याकांड में बड़ा खुलासा

जुर्म गाथा

12 घंटे लाशों के साथ रहा आरोपी, कारोबारी परिवार के हत्याकांड में बड़ा खुलासा

प्रयागराज में एक कारोबारी परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में आरोपी सनी गुप्ता ने जुर्म कबूला है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उसे पकड़ा।