13 वर्षीय लड़की का 42 वर्षीय व्यक्ति से विवाह, दूल्हे समेत 13 पर मामला दर्ज

बाल विवाह मामला इंदौर

13 वर्षीय लड़की का 42 वर्षीय व्यक्ति से विवाह, दूल्हे समेत 13 पर मामला दर्ज

इंदौर में 13 वर्षीय लड़की का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से कराने के मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

13 वर्षीय लड़की का 42 वर्षीय व्यक्ति से विवाह दूल्हे समेत 13 पर मामला दर्ज

इंदौर में प्रशासन की चेतावनी अनसुनी करते हुए 13 वर्षीय लड़की का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से कराए जाने के मामले में पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजनों और लड़की के दादा-दादी सहित 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पोती का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से कराया

बता दें कि बाल विवाह के खिलाफ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गठित उड़नदस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि लड़की के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी और लड़की अपने भाई-बहनों के साथ दादा-दादी के पास रह रही थी। लड़की के दादा ने अपने पोते की शादी के बदले 26 अप्रैल को अपनी 13 वर्षीय पोती का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से करा दिया।

उन्होंने कहा कि दूल्हे के पिता ने लड़की के दादा के सामने शर्त रखी थी कि वह अपनी बेटी का विवाह उसके पोते से तभी कराएगा, जब बदले में दादा अपनी 13 वर्षीय पोती की शादी उसके 42 वर्षीय बेटे से कराएगा।

25 अप्रैल की तारीख तय

जानकारी के मुताबिक बाल विवाह के लिए पहले 25 अप्रैल की तारीख तय की गई थी, लेकिन प्रशासन को इसकी सूचना मिल गई थी और वर-वधू पक्ष को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर उस दिन शादी रुकवा दी गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस चेतावनी के बावजूद 26 अप्रैल की रात प्रशासन को गुमराह करते हुए 13 साल की लड़की को इंदौर से उज्जैन ले जाया गया। वहां उसे दुल्हन के कपड़े पहनाए गए और एक मंदिर में 42 वर्षीय व्यक्ति के साथ उसका विवाह करा दिया गया।’’

विवाह के बाद लड़की दादा-दादी के घर लौट आई

इस तरह की शादी ना केवल समाज में गलत मैसेज पहुंचाते है बल्कि अपराध को भी बढ़ावा देते है। अगर हमारे आस-पास एसी घटना दिखे तो हमे तमाशबीन बनकर नहीं देखना चाहिए बल्कि उसे रोकने का प्रयास करना चाहिए, और आवाज उठानी चाहिए। ताकि हमारे देश में बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओं का नारा हमेशा अमर रहे। और देश की बेटिया पढ़ाई कर सके। 

पाठक के मुताबिक विवाह के बाद लड़की दादा-दादी के घर लौट आई, लेकिन कुछ दिन बाद उस पर ससुराल जाने का दबाव बनाया गया और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई। इसकी शिकायत मिलने के बाद बाल विवाह का मामला उजागर हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजनों और लड़की के दादा-दादी सहित 13 लोगों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बुधवार रात प्राथमिकी दर्ज की।

पाठक ने कहा कि लड़की के बाल विवाह के लिए कथित तौर पर उसकी फर्जी अंकसूची भी तैयार की गई थी और इस संबंध में प्रशासन की जांच जारी है।

देश में 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है।

संबंधित सामग्री

पंजाब निकाय चुनाव में AAP का परचम, CM मान बोले- “जनता ने नफरत की राजनीति को किया खारिज”

राज्य

पंजाब निकाय चुनाव में AAP का परचम, CM मान बोले- “जनता ने नफरत की राजनीति को किया खारिज”

Punjab CM Bhagwant Mann praised voters for rejecting divisive politics and supporting AAP's development agenda in the municipal elections.

शक्ति में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार!

जुर्म गाथा

शक्ति में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार!

In Sakti district, a man was arrested for raping a woman after befriending her on Instagram under the pretense of marriage.

ऑपरेशन सिंदूर पूरा नहीं, जरूरत पड़ने पर हो सकता है सिंदूर 2.0-  सेना प्रमुख

देश-विदेश

ऑपरेशन सिंदूर पूरा नहीं, जरूरत पड़ने पर हो सकता है सिंदूर 2.0- सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरा नहीं हुआ है और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू किया जा सकता है।

Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, 48 मौतें; 15 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, 48 मौतें; 15 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट

भारत के विभिन्न राज्यों में आंधी और बारिश के कारण 48 लोगों की मौत हो गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार प्रमुख हैं। IMD ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया।

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक गिरा

देश-विदेश

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक गिरा

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरकर 74,775 पर बंद हुआ। वैश्विक तनाव और मानसून की कमजोरी के चलते बाजार प्रभावित।