भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोल...

भोपाल में छात्रा की आत्महत्या

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कमरे से मोबाइल व गर्भनिरोधक गोलियां बरामद की हैं।

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने मंगलवार रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौके से एक मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता मिलने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

एक छोटा भाई और एक बहन

पुलिस के अनुसार छात्रा ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह अपने पिता के साथ रहती थी। उसकी मां वर्ष 2017 से परिवार से अलग रह रही है। परिवार में छात्रा के अलावा एक छोटा भाई और एक बहन भी हैं।

घटना के समय दोनों छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वे घर लौटे तो उन्होंने अपनी बहन को कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने चाचा को सूचना दी। चाचा ने छात्रा के पिता को बुलाया। पिता के घर पहुंचने पर दरवाजे में बने एक छेद से अंदर देखा गया, जहां छात्रा फंदे पर लटकी दिखाई दी। बाद में दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता भी बरामद हुआ

छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने कभी बेटी को मोबाइल फोन नहीं दिलाया था। घटनास्थल पर मिला मोबाइल किसका है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं कमरे से गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता भी बरामद हुआ है। पिता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बजरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन की जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

संबंधित सामग्री

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

राज्य

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया में 5 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

राज्य

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की उपलब्धियों की सराहना की और जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया।

 एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या!

राज्य

एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या!

छत्तीसगढ़ में एक ट्रक ड्राइवर ने सड़क दुर्घटना और उसके बाद हुई मारपीट के चलते आत्महत्या कर ली। इस घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया।

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

राज्य

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

भोपाल एम्स में 3 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे को गलती से फॉर्मेलिन इंजेक्ट किया गया, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में दो नर्सिंग ऑफिसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।