Bhopal: रोजगार आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय कार्यशाला सीएम बोले-70 से ज्यादा विश्...

bhopal-hosts-national-workshop-on-employment-oriented-education

Bhopal: रोजगार आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय कार्यशाला सीएम बोले-70 से ज्यादा विश्वविद्यालय में कराई जाएगी वेटरनरी की पढ़ाई

bhopal रोजगार आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय कार्यशाला  सीएम बोले-70 से ज्यादा विश्वविद्यालय में कराई जाएगी वेटरनरी की पढ़ाई

हमारे पास 6 करोड़ से अधिक पशुधन है। इसके लिए हमें ज्यादा वेटरनरी विशेषज्ञों की जरूरत है। यह जरूरत सिर्फ एक कॉलेज से पूरी नहीं हो सकती है। इसलिए, प्रदेश के सभी कॉलेजों में वेटरनरी से जुड़ी शिक्षा शुरू की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। वे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में 'विकसित भारत 2047 अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा: रुझान एवं नए अवसर' विषय पर बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद हैं।

हमने वाइस चांसलर का नाम बदलकर कुलगुरु किया-सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा विश्वविद्यालय हैं। हमने अपने सभी विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर का नाम बदलकर कुलगुरु कर दिया। इस पहल को देश में स्वीकारता मिल रही है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने भी हमारा अनुसरण किया है और वहां भी वाइस चांसलर का नाम बदलकर कुलगुरु कर दिया गया है।

रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ाने पर जोर

आज की बदलती दुनिया में शिक्षा सिर्फ डिग्री पाने का साधन नहीं, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता की कुंजी बन गई है। इसी सोच के साथ शुरू हुई कार्यशाला में शैक्षणिक संस्थानों में रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को नए अवसरों के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया जाएगा।

ये भी रहे कार्यक्रम में शामिल

मुख्य वक्ता डॉ. एसी पांडे (निदेशक, आईयूएसी नई दिल्ली) ने तकनीकी बदलावों और नवाचारों से पैदा हो रहे रोजगार के नए आयामों पर विस्तृत विचार साझा किए। कार्यशाला में इंजीनियरिंग, जीवन विज्ञान, कौशल विकास और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित कर भविष्य के अवसरों पर गहन विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, प्राचार्य, प्रबुद्धजन, शिक्षाविद और विषय-विशेषज्ञ शामिल हैं।

कार्यशाला में चार सत्र होंगे

प्रथम सत्र अभियांत्रिकी और तकनीकी विषय। द्वितीय सत्र प्राकृतिक और जीवन विज्ञान। तृतीय सत्र कौशल विकास और रोजगार अवसर। चतुर्थ सत्र सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन। बच्चों के लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यशाला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, फेसबुक लाइव, ट्विटर और यूट्यूब पर किया गया। राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी महाविद्यालयों में कार्यशाला का सीधा प्रसारण दिखाया जाए। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को इस आयोजन में वर्चुअल शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

संबंधित सामग्री

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

राज्य

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

इंदौर में एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करने के बाद साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

राज्य

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

मध्य प्रदेश के बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।

गीले बालों पर देर तक टॉवल बांधना पड़ सकता है भारी, जानिए इससे होने वाले नुकसान

लाइफ स्टाइल

गीले बालों पर देर तक टॉवल बांधना पड़ सकता है भारी, जानिए इससे होने वाले नुकसान

गीले बालों को लंबे समय तक टॉवल में लपेटने से बाल कमजोर हो सकते हैं और स्कैल्प में संक्रमण हो सकता है। विशेषज्ञ माइक्रोफाइबर टॉवल का सुझाव देते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक पोस्टर ने मचाई हलचल

मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक पोस्टर ने मचाई हलचल

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत पर आधारित नई फिल्म 'सॉरी बाबू' की घोषणा की गई। इस फिल्म के माध्यम से उनकी मौत से जुड़े अनसुलझे सवालों को उठाया जाएगा।

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड के प्रभावितों से मुलाकात कर राहत पैकेज का ऐलान किया।