मोबाइल मिलने पर पूछताछ के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, IPS-जज दंपती ने 3 महीने की...

बेटी की सुसाइड मामला

मोबाइल मिलने पर पूछताछ के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, IPS-जज दंपती ने 3 महीने की उम्र में गोद ली थी बेटी

भोपाल में एक IPS अधिकारी और जज की 17 वर्षीय बेटी ने सुसाइड किया। शुरुआती जांच में परिवार और शैक्षिक दबाव का पता चला है।

मोबाइल मिलने पर पूछताछ के बाद छात्रा ने की आत्महत्या ips-जज दंपती ने 3 महीने की उम्र में गोद ली थी बेटी

राजधानी भोपाल में आईपीएस संजीव कंचन और जज रेणुका कंचन की 17 वर्षीय बेटी की सुसाइड थ्योरी सुलझती नहीं दिख रही। बता दें कि पुलिस की शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि छात्रा पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। छात्रा की मां रेणुका कंचन ने पुलिस को बताया कि बेटी को उन्होंने मोबाइल फोन नहीं दिलाया था। उसके पास एक मोबाइल देखने के बाद उससे पूछताछ की। उसे समझाइश दी, जिससे नाराज होकर उसने सुसाइड कर लिया। 

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के अनुसार, बच्ची दसवीं पास कर इस बार 11वीं में गई थी। पुलिस को परिजन से सूचना मिली। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारण का जिक्र नहीं

एसीपी उमेश तिवारी ने बताया कि मृत छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा, “मम्मी-पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी। आईएम सॉरी।” 

दंपती ने तीन महीने की उम्र में अडॉप्ट किया था

आईपीएस संजीव कंचन ने बेटी को गोद लेकर पाला था। महज तीन महीने की उम्र में बेटी को विधिवत तरीके से अडॉप्ट किया गया था। इसकी पुष्टि पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने की है। 

सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम अब छात्रा के दोस्तों और सहपाठियों से भी पूछताछ करेगी, ताकि उसके व्यवहार में आए किसी भी बदलाव या मानसिक तनाव के बारे में सुराग मिल सके। 

इसके साथ ही साइबर सेल की मदद से उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स और हालिया एक्टिविटी को भी ट्रैक किया जा रहा है, ताकि यह समझा जा सके कि घटना से कुछ घंटे पहले वह किन लोगों के संपर्क में थी या क्या वह किसी बात को लेकर परेशान थी।

सभी एंगल पर पुलिस जांच जारी

पुलिस इस घटना को हर संभावित एंगल से देख रही है, ताकि कदम उठाने की असली वजह साफ हो सके। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी बातचीत कर रही है। 

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम की विस्तृत रिपोर्ट और फॉरेंसिक इनपुट मिलने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो यात्री बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए।

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

राज्य

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

भोपाल में Dy CEE बुंदेला को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया; CBI ने कार्यालय में छापेमारी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

राज्य

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

भोपाल के टीटी नगर में पुलिस ने एक सनसनीखेज नकबजनी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दादी का नाती भी शामिल था।

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

राज्य

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

भोपाल में पानी की समस्या हल हो गई है क्योंकि नगर निगम ने कोलार लाइन की मरम्मत पूरी कर दी है, और शहर के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बहाल हो गई है।

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने लगाया स्वर्ण चंपा का पौधा

राज्य

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने लगाया स्वर्ण चंपा का पौधा

भोपाल में विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. मोहन यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान शुरू किया, जो पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देता है।