bijapur encounter: बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर; INSAS-SLR बरामद

bijapur-encounter-2-naxalites-killed-weapons-recovered

bijapur encounter: बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर; INSAS-SLR बरामद

bijapur encounter बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़ 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर insas-slr बरामद

bijapur encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर से इलाके में हलचल रही। जंगल में हुई इस कार्रवाई में दो वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं, जिनके पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है.यह मुठभेड़ ऐसे वक्त पर हुई है, जब सुरक्षाबल लगातार नक्सल गतिविधियों पर दबाव बनाए हुए हैं।

bijapur encounter: इंद्रावती नदी क्षेत्र में मुठभेड़

खबर है कि जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रावती नदी के आसपास के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी इनपुट पर संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग और माओवादी विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई.सुबह के समय जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों से सुरक्षाबलों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद हालात शांत हुए। Also Read-नक्सलवाद अंतिम सांस पर–मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

bijapur encounter: हथियारों के साथ शव बरामद

बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान में दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं.घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल, विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों के दैनिक उपयोग का अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

इलाके में अब भी सघन सर्चिंग

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ के बाद भी इलाके में सघन सर्च अभियान जारी है। आशंका है कि कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले हों, इसलिए आसपास के इलाकों को पूरी तरह खंगाला जा रहा है.सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है और अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है।

6 फरवरी को 7 नक्सली हुए थे ढेर

इससे पहले 6 फरवरी को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल थीं। उस कार्रवाई में महाराष्ट्र पुलिस का एक जवान शहीद हुआ था और एक अन्य घायल हो गया था.नक्सलियों की फायरिंग में कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी को गोली लगी थी। उन्हें एयरलिफ्ट कर भामरागड़ अस्पताल लाया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।  

संबंधित सामग्री

PM मोदी की

देश-विदेश

PM मोदी की 'मन की बात..' बोले - गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में खेल उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, और गर्मी में पेय पदार्थों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चोला काल की ताम्र पट्टिकाओं का भी उल्लेख किया।

राज्य

'मन की बात' सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए विभिन्न नई योजनाएं शुरू कीं, जिसमें बोनस और हेलमेट वितरण शामिल हैं।

 CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना

राज्य

CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना 'मन की बात' का 134वां संस्करण, लिया फीडबैक

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं के साथ 'मन की बात' सुनी। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा पर बातचीत की और सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया।

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

खेल

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

World Champion D. Gukesh wins against R. Praggnanandhaa in a thrilling match at Norway Chess 2026, maintaining his title hopes.

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

राज्य

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

उत्तराखंड के चंपावत व पूर्णागिरि में बारिश से बाढ़, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन। 4000 से ज्यादा लोग फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला गया।