CG News: बिलासपुर-रायपुर हाईवे की बदहाली पर HC सख्त, सुनाई अनोखी सजा

bilaspur-raipur-highway-hc-order-nhai-project-manager-court

CG News: बिलासपुर-रायपुर हाईवे की बदहाली पर HC सख्त, सुनाई अनोखी सजा

cg news बिलासपुर-रायपुर हाईवे की बदहाली पर hc सख्त सुनाई अनोखी सजा

प्रोजेक्ट मैनेजर को इसी रास्ते से यात्रा कर पेश होने का आदेश

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Bilaspur-Raipur Highway) की बदहाल हालत पर नाराजगी जताते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया है. लगातार दायर किए जा रहे हलफनामों को 'उद्देश्य की पूर्ति में विफल' करार देते हुए हाईकोर्ट ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर को मंगलवार 5 अगस्त को स्वयं पेश होने का निर्देश दिया है.

बिलासपुर-रायपुर हाईवे की बदहाली पर हाईकोर्ट नाराज

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति विभु दत्त गुरु की पीठ ने कहा कि अब केवल कागजी जवाब नहीं, जमीनी हकीकत जरूरी है. कोर्ट ने हाईवे पर मलबा, गंदगी और लावारिस निर्माण सामग्री पर भी नाराजगी जताई और NHAI के अधिवक्ता वानखेड़े से तीखे सवाल पूछे.

'लापरवाही नहीं, वास्तविक सुधार जरूरी'-HC

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब हर सुनवाई पर संबंधित अधिकारी को इसी रास्ते से बुलाया जाएगा. अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी. बेंच ने कहा कि अब लापरवाही नहीं, वास्तविक सुधार जरूरी है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'राष्ट्रीय राजमार्गों पर गंदगी, मलबा और निर्माण सामग्री पड़ी हुई है. लोग और जानवर अपनी जान गंवा रहे हैं. NHAI इस स्थिति पर ध्यान देने में विफल रहा है.'

बेंच से NHAI ने पूछे ये सवाल

कोर्ट ने कहा कि अब केवल औपचारिक हलफनामों से काम नहीं चलेगा. जब तक संबंधित अधिकारी स्वयं सड़क की दुर्दशा का अनुभव नहीं करेंगे, तब तक सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती. सुनवाई के दौरान एनएचएआई के अधिवक्ता वानखेड़े से मुख्य न्यायाधीश ने तीखे सवाल पूछते हुए कहा, 'मिस्टर वानखेड़े, आप तो रोज रायपुर जाते होंगे, क्या आपने इस हाईवे की हालत देखी है? सड़क पर जो स्टॉपर्स और मटेरियल मेंटेनेंस के नाम पर फेंके जाते हैं, वो लावारिस हालत में बिखरे रहते हैं. क्या आप चाहते हैं कि पब्लिक उन्हें उड़ाते चले?'कोर्ट ने यह भी कहा कि पेंचवर्क के नाम पर जो मटेरियल सड़क पर डाला जाता है, उससे गंदगी फैल रही है और हर समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले, जवाब में बहरीन स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाने का दावा

देश-विदेश

अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले, जवाब में बहरीन स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाने का दावा

अमेरिका ने ईरान के मिलिट्री बेस पर हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसेना बेस को निशाना बनाया।

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.