मध्य प्रदेश में होगा ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, दुनिया के सामने दिखेगी प्रदेश की मेहमाननवाजी

BRICS कृषि सम्मेलन मध्य प्रदेश में

मध्य प्रदेश में होगा ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, दुनिया के सामने दिखेगी प्रदेश की मेहमाननवाजी

मध्य प्रदेश में BRICS देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन जल्द आयोजित होगा, जिसका मुख्य फोकस सीमांत किसानों की सशक्तिकरण पर रहेगा।

मध्य प्रदेश में होगा ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन दुनिया के सामने दिखेगी प्रदेश की मेहमाननवाजी

मध्य प्रदेश के लिए यह गौरव का अवसर है कि राज्य में जल्द ही ब्रिक्स (BRICS) देशों के कृषि मंत्रियों का महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य फोकस लघु और सीमांत किसानों को सशक्त बनाने पर रहेगा।

इन देशों की भूमिका बेहद अहम है

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ब्रिक्स देशों की वैश्विक कृषि क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया की लगभग आधी आबादी ब्रिक्स देशों में रहती है और वैश्विक कृषि उत्पादन का 42 प्रतिशत हिस्सा भी इन्हीं देशों से आता है। इतना ही नहीं, दुनिया के 58 करोड़ किसानों में से करीब 68 प्रतिशत किसान ब्रिक्स देशों में निवास करते हैं। ऐसे में वैश्विक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में इन देशों की भूमिका बेहद अहम है।

गंभीर मंथन किया जाएगा

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सम्मेलन में चार प्रमुख मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी। इनमें खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण सुनिश्चित करना, किसानों की आय बढ़ाना, ब्रिक्स देशों के बीच कृषि व्यापार को मजबूत करना तथा आधुनिक कृषि तकनीकों का आदान-प्रदान शामिल है। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन से कृषि को होने वाले नुकसान और पर्यावरण संरक्षण पर भी गंभीर मंथन किया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य भंडारण जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने के लिए ‘ब्रिक्स वाटिका’ विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, जहां सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि वृक्षारोपण करेंगे।

स्थानीय स्वाद का भी आनंद लेंगे

मध्य प्रदेश सरकार विदेशी मेहमानों को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत से भी परिचित कराएगी। सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों को ऐतिहासिक मांडू, इंदौर का राजवाड़ा और प्रसिद्ध 56 दुकान की सैर कराई जाएगी। यहां वे मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय स्वाद का भी आनंद लेंगे।

यह सम्मेलन न केवल कृषि क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा, बल्कि मध्य प्रदेश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने का भी अवसर बनेगा।

संबंधित सामग्री

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

राज्य

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

YouTube पर दिखाया लग्ज़री लाइफस्टाइल, चोरों ने बना लिया निशाना; 10 लाख की चोरी

राज्य

YouTube पर दिखाया लग्ज़री लाइफस्टाइल, चोरों ने बना लिया निशाना; 10 लाख की चोरी

A woman YouTuber in Madhya Pradesh was robbed after showcasing her lavish lifestyle and valuables on social media, with thieves taking items worth 8-10 lakh INR.

मध्य प्रदेश के एक लाख संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, वेतन में 4.46% वृद्धि

राज्य

मध्य प्रदेश के एक लाख संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, वेतन में 4.46% वृद्धि

मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 4.46% की वृद्धि की घोषणा की, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी।

निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ. यादव

राज्य

निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश केवट का राज्यसभा नामांकन पत्र जमा कराया, जो भाजपा के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन, CM डॉ मोहन यादव रहे मौजूद

राज्य

राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन, CM डॉ मोहन यादव रहे मौजूद

महेश केवट ने मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया, मुख्यमंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।