CG NEWS-दौलत के लालच में मासूम की बलि, तांत्रिक के कहने पर भाई-भाभी ने बच्ची को मारा

brother-and-sister-in-law-sacrificed-a-7-year-old-girl-to-become-rich

CG NEWS-दौलत के लालच में मासूम की बलि, तांत्रिक के कहने पर भाई-भाभी ने बच्ची को मारा

cg news-दौलत के लालच में मासूम की बलि तांत्रिक के कहने पर भाई-भाभी ने बच्ची को मारा

छत्तीसगढ़ के मुंगेली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.जहां दौलत के लालच भाई और भाभी ने एक 7 साल की बच्ची की बलि चढ़ा दी। बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। बिस्तर से किडनैप कर श्मशान घाट ले गए। तांत्रिक क्रिया के बाद मासूम को चाकू से काटकर मार डाला। लाश को दूर ले जाकर खेत में गाड़ दिए।

श्मशान घाट में मिला बच्ची की खोपड़ी

मुंगेली पुलिस ने श्मशान घाट के पास खेत में बच्ची की खोपड़ी और हड्डियां मिलने के बाद मामले की जांच की। आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया गया, जिसमें आरोपियों ने कबूल किया कि तंत्र क्रिया से पैसा पाने के लिए 'झरन पूजा' कराकर बच्ची की हत्या की।

जानिए पूरा मामला ?

दरअसल, 11 अप्रैल 2025 की रात मुंगेली जिले के कोसाबाड़ी गांव में 7 साल की महेश्वरी उर्फ लाली अपनी मां पुष्पा के साथ बिस्तर पर सो रही थी, लेकिन आधी रात करीब 2 बजे जब उसकी मां की नींद खुली, तो बिस्तर पर उसकी नन्हीं सी बच्ची गायब थी।तीन हफ्तों बाद, 6 मई को गांव के श्मशान के पास एक खेत में एक बच्ची की खोपड़ी और हड्डियां मिलीं। यही वो सुराग था, जिसने लाली के गायब होने की गुत्थी को भयानक मोड़ दे दिया।

पुलिस ने खोपड़ी और हड्डियां को DNA टेस्ट के लिए भेजा

पुलिस ने खोपड़ी और हड्डियां को DNA टेस्ट के लिए भेजा। इससे पहले लाली के परिवार के सैंपल भी लिए गए। DNA रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि श्मशान घाट के पास खेत में जो हड्डियां मिली थी, वह लाली की ही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे बच्ची की हत्या की पुष्टि हुई।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला और मुंगेली SP भोजराम पटेल के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई थी। जांच में साइबर सेल, CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और पॉलिग्राफ टेस्ट की मदद ली गई। आसपास के लोगों से कई बार पूछताछ की गई।इस दौरान बच्ची के पड़ोसी ने बताया कि वह छत से वारदात की रात एक बच्ची को ले जाते देखा था। केस को बारीकी से जांच की गई। इससे पता चला कि चिम्मन गोस्वामी और ऋतु गोस्वामी का लाली के घर में आना जाना था। चिम्मन किराना दुकान, डीजे, टेंट हाउस और शराब बेचने का काम करता है।

आरोपियों ने नार्को टेस्ट में उगला सच

नार्को टेस्ट में मास्टरमाइंड ऋतु गोस्वामी ने स्वीकार किया कि वह झरन पूजा के जरिए धन कमाना चाहती थी। लाली को किडनैप कर लाने के लिए नरेन्द्र मार्को को पैसे दिए थे। नरेन्द्र मार्को ने करीब 1 बजे रात लाली को लेकर आया था।इसके बाद ऋतु ने लाली को झरन पूजा के लिए काले कपड़े पहनाए। तंत्र क्रिया से पैसा कमाने के लिए लालच में आकर चाकू से मारकर बच्ची की बलि चढ़ाई। पकड़े जाने से बचने के लिए आकाश को बोलकर लाली की डेडबॉडी को खेत में दफन करा दिया।   Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.