सीएम मोहन यादव का नवाचार: सामूहिक विवाह सम्मेलन से करेंगे बेटे की शादी

cm-mohan-yadav-son-marriage-samuhik-vivah-ujjain

सीएम मोहन यादव का नवाचार: सामूहिक विवाह सम्मेलन से करेंगे बेटे की शादी

सीएम मोहन यादव का नवाचार सामूहिक विवाह सम्मेलन से करेंगे बेटे की शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में कर रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री अपने बेटे का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में कर रहा हो।

30 नवंबर को होंगे सात फेरे

मुख्यमंत्री बनने के बाद से डॉ. मोहन यादव हमेशा कुछ नया सृजन करने में लगे रहे हैं। अब अपने बेटे के विवाह में भी वे पुरानी परंपराओं से अलग कुछ नया कर रहे हैं। 30 नवंबर को उनके छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु, अपने पिता की इच्छानुसार, उज्जैन के होटल अथर्व में सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे।

डॉ. अभिमन्यु का विवाह डॉ. इशिता यादव के साथ

डॉ. अभिमन्यु का विवाह डॉ. इशिता यादव के साथ हो रहा है। इशिता, खरगोन के बड़े किसान दिनेश यादव की पुत्री हैं। अभिमन्यु और इशिता की सगाई इसी वर्ष लगभग पांच महीने पहले भोपाल के मुख्यमंत्री निवास में हुई थी। डॉ. अभिमन्यु ने भोपाल में रहकर चिकित्सा शास्त्र की पढ़ाई पूरी की है। अध्ययन के दौरान वे मुख्यमंत्री निवास के बजाय कॉलेज हॉस्टल में ही रहे। इस विषय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट कहा था कि मुख्यमंत्री निवास मुख्यमंत्री के लिए होता है, जबकि पढ़ाई के लिए कॉलेज और हॉस्टल ही उपयुक्त स्थान हैं।

21 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने परिजनों को पहले ही बता दिया था कि बेटे का विवाह सादगी से सामूहिक विवाह सम्मेलन में ही होगा। जिस विवाह सम्मेलन में यह शादी हो रही है, वहां सर्व समाज की गरीब और सामान्य परिवारों की बेटियों के विवाह संपन्न होंगे। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

सरकारी सुख-सुविधाओं से दूरी की परंपरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ऐसे मंत्री रहे हैं-और अब मुख्यमंत्री हैं-जिनका परिवार कभी भी शासकीय आवास में शिफ्ट नहीं हुआ। वे हमेशा अपने परिजनों को सरकारी सुख-सुविधाओं और राजनीति से दूर रखते हैं।जब वे मुख्यमंत्री बने थे, तब यह सवाल भी उठाया गया था कि उज्जैन के राजाधिराज भगवान महाकाल हैं, इसलिए उन्हें उज्जैन में रात्रि विश्राम नहीं करना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री ने यह कहकर इस मिथक को तोड़ा कि हम तो महाकाल के भक्त और पुत्र हैं, और उन्होंने उज्जैन में रात्रि विश्राम किया। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

जुर्म गाथा

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

In Jaipur, two women were fatally struck by a speeding bike while crossing the road. The incident, captured on video, occurred near Jagatpura.

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

देश-विदेश

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

नरेंद्र मोदी के नार्वे दौरे पर प्रेस के सवालों का जवाब न देने पर विवाद हुआ। राहुल गांधी ने इसे भारत की छवि के लिए हानिकारक बताया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

देश-विदेश

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया, वह 91 वर्ष के थे।

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

राज्य

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

मध्यप्रदेश सरकार ने ईंधन बचत और डिजिटल मीटिंग्स को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट बैठक को वर्चुअल मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है।

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

जुर्म गाथा

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

In Bihar's Darbhanga, a man fatally attacked his wife and two children with an iron rod following a dispute, leaving another child severely injured.