आज सहारनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

cm-yogi-adityanath-will-come-to-saharanpur

आज सहारनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आज सहारनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

CM Yogi will come to Saharanpur: सहारनपुर के शाकंभरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

[caption id="attachment_140836" align="alignnone" width="1028"]मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ[/caption]

सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर लीं हैं। मुख्यमंत्री के लिए हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनाया गया है।

सड़कों पर चला सफाई अभियान

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए गांव नागलमाफी के पास अस्थायी हेलीपैड तैयार कराया जा रहा है। नागलमाफी से भूरादेव तक सड़क के दोनों किनारों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

CM Yogi will come to Saharanpur: 75 करोड़ की लागत से शाकंभरी में चल रहे विकास कार्य

पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविशंकर ने बताया कि सिद्धपीठ के आसपास के क्षेत्र में लगभग 75 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा सेतु निगम विभाग द्वारा भूरादेव से सिद्धपीठ तक बन रहे एलिवेटेड पुल एवं एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

निर्माणाधीन परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री शाकंभरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, तीर्थ सुविधा केंद्र और मल्टीलेवल पार्किंग का जायजा लिया जाएगा।

चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की होगी समीक्षा

CM Yogi will come to Saharanpur: दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आगामी चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

देश-विदेश

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों से मिलकर उनकी चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की।

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

राज्य

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

केरल विधानसभा में वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा बजाने पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी तेज। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

राज्य

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

गोविंद सिंह वर्मा की अंतिम यात्रा में शोक के बजाय संगीत और उल्लास का माहौल था, जिसने समाज को नई प्रेरणा दी।

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

जुर्म गाथा

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की है।

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

राज्य

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

झारखंड में घुसपैठ की जांच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र और भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए है।