CM योगी ने किया KDSG हॉस्पिटल का उद्घाटन, कपिल देव का ड्रीम प्रोजेक्ट

cm-yogi-inaugurates-kdsg-hospital-greater-noida-kapil-dev-project

CM योगी ने किया KDSG हॉस्पिटल का उद्घाटन, कपिल देव का ड्रीम प्रोजेक्ट

cm योगी ने किया kdsg हॉस्पिटल का उद्घाटन कपिल देव का ड्रीम प्रोजेक्ट

CM Yogi KDSG Hospital: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वैदपुरा में नवनिर्मित KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किए गए इस अत्याधुनिक अस्पताल का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

[caption id="attachment_138908" align="alignnone" width="1335"]KDSG सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन KDSG सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन[/caption]

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला प्रभारी मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। लगभग 300 से ज्यादा बेड की क्षमता वाले इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू होने से नोएडा एक्सटेंशन, ग्रेटर नोएडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कपिल देव का ड्रीम प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री योगी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और इस तरह के आधुनिक अस्पताल राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेंगे। योगी ने कहा कि क्रिकेट में देश का नाम रोशन करने वाले कपिल देव अब सेवा के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देने जा रहे हैं।

[caption id="attachment_138909" align="alignnone" width="1346"]KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल[/caption]

 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, कपिल देव ने क्रिकेट में देश का गौरव बढ़ाया है, अब वे स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी सेवा करेंगे। CM ने कहा मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें, आधी बीमारी वैसे ही दूर हो जाती है। भरोसा और बेहतर सुविधाएं ही स्वास्थ्य सेवा का मूल मंत्र है। मुख्यमंत्री योगी ने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, जिससे लाखों लोगों को राहत मिल रही है।

CM Yogi KDSG Hospital: 'पाकिस्तान बिमारी'

सीएम योगी ने अपने संबोधन में क्रिकेट के दिनों को याद करते हुए कपिल देव की गेंदबाजी का जिक्र किया। कहा कि जब वे गेंदबाजी शुरू करते थे तो पाकिस्तान की हार लगभग तय मानी जाती थी। योगी ने पाकिस्तान की तुलना बिमारी से की।

संबंधित सामग्री

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.

दरभंगा में पति का खूनी खेल, पत्नी और 3 बच्चों को मौत के घाट उतारा

राज्य

दरभंगा में पति का खूनी खेल, पत्नी और 3 बच्चों को मौत के घाट उतारा

बिहार के दरभंगा में एक परिवारिक विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी।

31 सालों से लापता पंचेन लामा की रिहाई को लेकर मसूरी में कैंडल मार्च

राज्य

31 सालों से लापता पंचेन लामा की रिहाई को लेकर मसूरी में कैंडल मार्च

मसूरी में तिब्बती महिला संगठन के नेतृत्व में आयोजित कैंडल मार्च में पंचेन लामा की रिहाई की मांग की गई, जो 1995 से लापता हैं।

‘पापा, नहीं ले गए तो ये मार देंगे’: ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

राज्य

‘पापा, नहीं ले गए तो ये मार देंगे’: ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर में 21 वर्षीय पलक रजक की संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस गंभीरता से लगी हुई है, परिवार आत्महत्या के बजाय हत्या की आशंका जता रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने खनन क्षेत्र के विकास पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल ने खनन क्षेत्र के विकास पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए निर्देश

राजस्थान में खनन क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी के साथ बैठक की। विभिन्न नीतिगत सुधारों पर चर्चा हुई।