Cow dung scam: MP में अब 'गोबर घोटाला'! गौशाला के खाते में नहीं पहुंचे नीलामी के पैसे

cow-dung-scam-in-madhya-pradesh

Cow dung scam: MP में अब 'गोबर घोटाला'! गौशाला के खाते में नहीं पहुंचे नीलामी के पैसे

cow dung scam mp में अब गोबर घोटाला गौशाला के खाते में नहीं पहुंचे नीलामी के पैसे

Cow Dung Scam in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक अनोखा लेकिन चौंकाने वाला 'गोबर घोटाला' सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत कुरावन की गौशाला से गोबर की नीलामी के बाद मिले हजारों रुपये न तो शासकीय खाते में जमा किए गए और न ही गौशाला के खाते में। घोटाले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

Read More :- Vaishno Devi landslide 2025: भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,कोई हताहत नहीं

Cow Dung Scam in Madhya Pradesh: क्या है पूरा मामला?

यह मामला गरोठ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुरावन का है, जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सटी गौशाला से गोबर को नीलाम किया गया था। सरपंच दीपक मालवीय पर आरोप है कि एक साल बीत जाने के बाद भी गोबर नीलामी से मिले लगभग 1.25 लाख 65,000 पिछले साल और 60,000 इस साल की राशि अब तक किसी आधिकारिक खाते में जमा नहीं की गई।

गोशाला प्रबंधन पर लगे आरोप

दरअसल, जिल के गरोठ जनपद की ग्राम पंचायत कुरावन में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से सटे गोशाले का है. गोशाला प्रबंधन पर गोबर नीलामी में मिले पैसों के घोटाले के आरोप लगे है. सरपंच दीपक मालवीय पर आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा संचालित गोशाला के गोबर की नीलामी के पैसे एक साल बाद भी गोशाला के अकाउंट में नहीं डाले गए है.

सरपंच की सफाई

घोटाले के आरोपों पर कुरावन सरपंच दीपक मालवीय ने कहा कि जनसहयोग से गोशाला का संचालन अच्छा किया जा रहा है. उनका कहना है कि नीलाम किए गए गोबर की राशि का पूरा पैसा अभी प्राप्त नहीं हुआ है और जो मिला है उसे खाते में जमा करने की बजाय उस राशि से गोशाला के कार्य करवाए गए है, जिसका पूरा हिसाब पंचायत के पास है.

गोबर घोटाले की जांच जारी

गोशाला में कथित  घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत गरोठ के सीईओ धर्मेंद्र यादव के अनुसार पिछले वर्ष के गोबर नीलामी के  65 हजार और इस साल के 60 हजार अब तक खाते में जमा नहीं किए गए है. उन्होंन मामले की जांच कर मामले में दोषी पाए आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही है. Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

देश-विदेश

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों से मिलकर उनकी चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की।

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

राज्य

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

केरल विधानसभा में वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा बजाने पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी तेज। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

राज्य

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

गोविंद सिंह वर्मा की अंतिम यात्रा में शोक के बजाय संगीत और उल्लास का माहौल था, जिसने समाज को नई प्रेरणा दी।

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

जुर्म गाथा

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की है।

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

राज्य

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

झारखंड में घुसपैठ की जांच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र और भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए है।