Firecracker Factory: लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, सात की मौत की आशंका, पांच गंभीर घायल

firecracker-factory

Firecracker Factory: लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, सात की मौत की आशंका, पांच गंभीर घायल

firecracker factory लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट सात की मौत की आशंका पांच गंभीर घायल

Firecracker Factory: राजधानी लखनऊ के बेहटा इलाके में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जबरदस्त विस्फोट हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा गुडंबा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज धमाके की आवाज ने लोगों को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री की इमारत फिल्मी अंदाज में पूरी तरह उड़ गई।

[caption id="attachment_102622" align="alignnone" width="300"]Firecracker Factory Firecracker Factory[/caption]

Firecracker Factory: राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को दी गई

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका सुनकर वे घबरा गए और तुरंत मौके की ओर दौड़े। लोगों ने खुद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस, एंबुलेंस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को दी गई।

Firecracker Factory: घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

कुछ ही देर में पुलिस बल, एंबुलेंस और SDRF की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। अभी तक की जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे में सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Firecracker Factory: क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग भयभीत हैं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकानों की खिड़कियां तक हिल गईं और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग भयभीत हैं।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि फैक्ट्री वैध थी या अवैध रूप से चलाई जा रही थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि विस्फोट का कारण क्या था... तकनीकी गलती, लापरवाही या कुछ और।

Firecracker Factory: घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं

यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि रिहायशी इलाकों में पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन कितना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन घटना को लेकर उच्च स्तर पर गंभीरता से जांच शुरू हो गई है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

संबंधित सामग्री

श्रीलंका-A पर जीत के साथ इंडिया-A ने  सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

खेल

श्रीलंका-A पर जीत के साथ इंडिया-A ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

In the ODI Tri-Series opener at Rangiri Dambulla Stadium, India-A defeated Sri Lanka-A by 8 runs. Ruturaj Gaikwad scored a century.

अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले, जवाब में बहरीन स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाने का दावा

देश-विदेश

अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले, जवाब में बहरीन स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाने का दावा

अमेरिका ने ईरान के मिलिट्री बेस पर हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसेना बेस को निशाना बनाया।

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।