पैरालाइज्ड पेशेंट को कंधों पर ढोकर 15KM चले ग्रामीण:बांस की खाट बनाकर पहाड़ से उतारा

gariyaband-news-health-system

पैरालाइज्ड पेशेंट को कंधों पर ढोकर 15KM चले ग्रामीण:बांस की खाट बनाकर पहाड़ से उतारा

पैरालाइज्ड पेशेंट को कंधों पर ढोकर 15km चले ग्रामीणबांस की खाट बनाकर पहाड़ से उतारा

Gariyaband news: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ग्रामीणों को लकवाग्रस्त मरीज को खाट पर लादकर करीब 15 किलोमीटर तक पैदल ले जाना पड़ा। इसके बाद किसी तरह निजी वाहन की व्यवस्था कर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[caption id="attachment_142003" align="alignnone" width="1183"]बांस के सहारे खाट तैयार किया, जिस पर मरीज को लिटाया गया और पहाड़ी से नीचे उतारा गया। बांस के सहारे खाट तैयार किया, जिस पर मरीज को लिटाया गया और पहाड़ी से नीचे उतारा गया।[/caption]

मामला मैनपुर ब्लॉक के कुल्हाड़ीघाट पंचायत के आश्रित ग्राम भालूडीग का है, जो 15 किलोमीटर ऊपर पहाड़ में बसा है। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पथरीले रास्ते से गुजरते हुए आदिवासी मरीज को खाट के सहारे नीचे लाना पड़ा।आरोप है कि डायल- 108 पर कॉल किया गया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं मिली।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

Gariyaband news: दरअसल ग्राम भालूडीग पहाड़ों में बसा हुआ है, जहां तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। ग्रामीण पगडंडी और पथरीले रास्तों से होकर ही गांव आते-जाते हैं। बुधवार सुबह कमार जनजाति के 60 वर्षीय मनूराम कमार अचानक बेसुध होकर गिर गए।

बिगड़ते हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बांस के सहारे खाट तैयार किया, जिस पर मनूराम कमार को लिटाया गया। ग्रामीणों ने उसे उठाकर करीब 15 किलोमीटर नीचे उतारा। करीब डेढ़ घंटे बाद वे कुल्हाड़ीघाट मुख्यालय पहुंचे।

बीएमओ को नहीं थी जानकारी, बाद में दी सफाई

जब इस मामले में मैनपुर के बीएमओ गजेंद्र ध्रुव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है, क्योंकि वे उस दिन मौजूद नहीं थे। घटना के 15 घंटे बाद भी उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

बाद में बीएमओ ने दोबारा कॉल कर बताया कि मरीज मनूराम कमार को हाई बीपी के कारण पैरालिसिस अटैक आया था। परिजनों की ओर से कॉल नहीं किए जाने की वजह से कुल्हाड़ीघाट से एम्बुलेंस नहीं मिल सका।

डॉक्टर बोले- मरीज का दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त

दुर्गम क्षेत्र होने का हवाला दिया

Gariyaband news: CMHO यूएस नवरत्न ने कहा कि इसमें कोई लापरवाही नहीं है, क्योंकि वह बेहद ही दुर्गम इलाका है। मोबाइल टॉवर भी नहीं है। पीड़ित पक्ष ने 108 पर कॉल लगाने की कोशिश, लेकिन नेटर्वक नहीं होने के कारण कॉल नहीं लगा।

संबंधित सामग्री

शारदीय खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ, CM सम्राट चौधरी ने किसान जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

राज्य

शारदीय खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ, CM सम्राट चौधरी ने किसान जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना में खरीफ महाभियान-2026 का आरंभ किया, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की पहल की गई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले एचएसडब्ल्यूसी चेयरमैन रामकिशन शर्मा

राज्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले एचएसडब्ल्यूसी चेयरमैन रामकिशन शर्मा

हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कृषि भंडारण इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

राज्य

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।

समर्पित शासन, सशक्त समाधान: CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

राज्य

समर्पित शासन, सशक्त समाधान: CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

ईरान के ट्रेनिंग बेस के पास शव हुआ बरामद!

खेल

ईरान के ट्रेनिंग बेस के पास शव हुआ बरामद!

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान के ट्रेनिंग बेस पर एक कार से शव मिला। यह घटना तिजुआना के एस्टाडियो कैलिएंते स्टेडियम के पार्किंग एरिया में हुई।