हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले एचएसडब्ल्यूसी चेयरमैन रामकिशन शर्मा

रामकिशन शर्मा नवनियुक्त चेयरमैन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले एचएसडब्ल्यूसी चेयरमैन रामकिशन शर्मा

हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कृषि भंडारण इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले एचएसडब्ल्यूसी चेयरमैन रामकिशन शर्मा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले एचएसडब्ल्यूसी चेयरमैन रामकिशन शर्मा | None

हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन (एचएसडब्ल्यूसी) के नवनियुक्त चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर रविवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और आगामी कार्यों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

नई जिम्मेदारी के लिए जताया आभार

हरियाणा सीएम सैनी

मुलाकात के दौरान रामकिशन शर्मा ने मुख्यमंत्री सैनी और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम की जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है, जिसे वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।

किसानों के हित में और प्रभावी होगा निगम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामकिशन शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन किसानों के हितों के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भंडारण व्यवस्था को मजबूत बनाने में निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

पारदर्शी और जनहितैषी कार्यप्रणाली पर रहेगा जोर

रामकिशन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों को आगे बढ़ाते हुए वे किसानों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन तथा सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से हरियाणा को कृषि एवं भंडारण अवसंरचना के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे। शर्मा ने विश्वास जताया कि आधुनिक भंडारण सुविधाओं के विस्तार से किसानों को लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा।

संबंधित सामग्री

शारदीय खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ, CM सम्राट चौधरी ने किसान जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

राज्य

शारदीय खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ, CM सम्राट चौधरी ने किसान जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना में खरीफ महाभियान-2026 का आरंभ किया, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की पहल की गई है।

एक तरफ ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दी डिनर पार्टी, दूसरी तरफ सीएम मोहन बोले- आत्म-मूल्यांकन करे कांग्रेस

राज्य

एक तरफ ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दी डिनर पार्टी, दूसरी तरफ सीएम मोहन बोले- आत्म-मूल्यांकन करे कांग्रेस

इंदौर में आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम, सीएम डॉ. मोहन ने की कृषि मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों से मुलाकात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे वैश्विक संबंध 

हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे के बीच सतत विकास पर साझेदारी, CM सुक्खू बोले - कृषि तंत्र को मिलेगा बढ़ावा 

राज्य

हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे के बीच सतत विकास पर साझेदारी, CM सुक्खू बोले - कृषि तंत्र को मिलेगा बढ़ावा 

मुख्यमंत्री सुक्खू और नॉर्वे की राजदूत ने सतत विकास और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकियों पर चर्चा की, जिसमें कृषि और शहरी विकास शामिल हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने कृषि और व्यापार क्षेत्र के लिए कई अहम निर्णय लिए, जिसमें कपास पर मंडी फीस की दर को 1% से घटाकर 0.5% करना शामिल है।

प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, जिलों में आयोजित होंगी विशेष कार्यशालाएं-CM डॉ मोहन यादव

राज्य

प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, जिलों में आयोजित होंगी विशेष कार्यशालाएं-CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यशालाओं का आयोजन करेगी। ब्रिक्स कृषि सम्मेलन से भी नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है।