GST fraud: करोड़ों की चोरी का खुलासा… 1.64 करोड़ कैश और 400 ग्राम सोना जब्त

gst-fraud

GST fraud: करोड़ों की चोरी का खुलासा… 1.64 करोड़ कैश और 400 ग्राम सोना जब्त

gst fraud करोड़ों की चोरी का खुलासा… 164 करोड़ कैश और 400 ग्राम सोना जब्त

GST fraud: राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था। [caption id="attachment_106092" align="alignnone" width="300"]GST fraud GST fraud[/caption]

GST fraud: आयकर विभाग को सूचना दे दी है

इस मामले का मास्टर माइंड मोहम्मद फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट की वजह से राज्य को हर महिने करोड़ों रुपये के कर राजस्व का नुकसान होता था। मो. फरहान के बोगस फर्मों से संबंधित दस्तावेज छुपाये जाने की सूचना पर विभाग ने 17 सितंबर को फरहान के चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के आवास में सर्च (जांच) किया गया। वहां अधिकारियों को 1 करोड़ 64 लाख रुपये के नोट और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट मिले। विभाग के अधिकारियों ने इसे जब्त कर के आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

GST fraud: जीएसटी फ्रॉड से मिली राशि की हो रही काउंटिंग

जीएसटी इन फर्मों से करोड़ों रुपए के जीएसटी फ्रॉड की राशि की गणना कर रही है। इस प्रकरण में कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट के लाभ लेने वाली कम्पनियाँ भी विभाग के जांच के दायरे में है। राज्य कर विभाग मामले की जांच कर रहा है।

एक महिने से काम कर रही थी टीम

राज्य जीएसटी की बीआईयू टीम इस प्रकरण पर एक महिने से कार्य कर रही थी। मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया के ऑफिस में 12 सितंबर को जांच की गयी। जांच के दौरान यहां से 172 फर्मों के बारे में जानकारियां मिली। फरहान ने अपने पांच ऑफिस स्टॉफ को फर्मों का पंजीयन कराने, रिटर्न फाइल करने और ई-वे बिल तैयार करने के लिये रखा था। इसके अलावा मास्टरमाइंड के आफिस से बोगस पंजीयन के लिये किरायानामा, सहमति पत्र, एफिडेविट तैयार करने के भी साक्ष्य मिले हैं।

GST fraud: 26 बोगस फर्मों से ही 822 करोड़ का ई-वे बिल जनरेट

26 बोगस फर्मों से ही 822 करोड़ का ई-वे बिल जनरेट किया गया, जबकि रिटर्न में 106 करोड रुपये का ही टर्नओव्हर दिखाया गया है। केवल इन फर्मों से ही राज्य को 100 करोड़ रुपये के जीएसटी का नुकसान होने का प्रारंभिक आंकलन है। यहां से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, राज्य के भीतर और पंजाब, असम, मणिपुर, ओडिसा में भी पंजीयन लिया गया है। पंजीयन के लिए बोगस दस्तावेज जैसे किरायानामा एवं सहमति पत्र भी तैयार किये जाते थे। इन फर्मों के माध्यम से बोगस सप्लाई बिल और ई-वे बिल जारी किए जा रहे थे…

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

देश-विदेश

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया, वह 91 वर्ष के थे।

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

जुर्म गाथा

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

In Bihar's Darbhanga, a man fatally attacked his wife and two children with an iron rod following a dispute, leaving another child severely injured.

प्रयागराज में 8 साल की बच्ची की हत्या, चाचा ने मां के साथ मिलकर गला रेता

राज्य

प्रयागराज में 8 साल की बच्ची की हत्या, चाचा ने मां के साथ मिलकर गला रेता

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या से सनसनी। आरोपी चाचा फरार, पांच संदिग्ध हिरासत में।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 52वां जन्मदिन आज, जानिए उनके लाइफ से जुड़े किस्से

मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 52वां जन्मदिन आज, जानिए उनके लाइफ से जुड़े किस्से

Celebrated Bollywood actor Nawazuddin Siddiqui turns 52, reflecting on his challenging journey from a guard to a film industry icon.

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

जुर्म गाथा

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

In Jaipur, a speeding dumper hit bikers crossing the road, killing two and severely injuring another. The driver fled the scene.