Gwalior COVID cases: ग्वालियर में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा,24 घंटे में मिले 7 नए ...

gwalior-covid-cases-jayarogya-hospital-hotspot

Gwalior COVID cases: ग्वालियर में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा,24 घंटे में मिले 7 नए मरीज, जयारोग्य अस्पताल बना हॉटस्पॉट

gwalior covid cases ग्वालियर में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा24 घंटे में मिले 7 नए मरीज जयारोग्य अस्पताल बना हॉटस्पॉट

कोरोना के नए मामलों से बढ़ी चिंता

Gwalior COVID cases: ग्वालियर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटे में शहर में 7 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। चिंताजनक बात यह है कि इन संक्रमितों में एक महिला डॉक्टर और दो जूनियर डॉक्टर भी शामिल हैं, जिससे मेडिकल स्टाफ में भी दहशत का माहौल है।

10 दिन में 31 मरीज, जयारोग्य अस्पताल पर दबाव

पिछले 10 दिनों में ग्वालियर में कोरोना के कुल 31 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 10 डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। अंचल का सबसे बड़ा जयारोग्य अस्पताल इस बार संक्रमण का हॉटस्पॉट बन गया है, जहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

read more: भोपाल में तूफान से हाहाकार, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के दावों पर उठे सवाल

 मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जूनियर डॉक्टरों, पीजी छात्रों और पैरामेडिकल स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

पुराने कोविड प्रोटोकॉल पर फिर होगा अमल

डीन डॉ. धाकड़ ने बताया कि पहले जारी की गई कोविड सेफ्टी एडवाइजरी को फिर से लागू किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में मास्क पहनना, हाथों की सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सके।

 अस्पताल में मरीजों का दबाव बना चुनौती

Gwalior COVID cases: जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर-चंबल अंचल का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। भीड़ और मरीजों की संख्या के चलते कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन इसे लेकर लगातार सतर्कता बरत रहा है।

watch now: Bhopal: Permanent Job के बाद भी बेरोजगारी! | महिला Health Workers का सड़क पर संघर्ष 

 

संबंधित सामग्री

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा, 5 मजदूरों की मौत; परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

राज्य

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा, 5 मजदूरों की मौत; परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं।

CM सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात, स्कूल के दिनों को किया याद

राज्य

CM सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात, स्कूल के दिनों को किया याद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया, शिक्षा सुधारों पर चर्चा की और अपने स्कूली दिनों को याद किया।

PM मोदी के 12 साल पूरे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- देश और छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा

राज्य

PM मोदी के 12 साल पूरे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- देश और छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की 12 वर्ष की यात्रा पर प्रशंसा की, उनकी सुशासन और विकास नीतियों को सराहा।

भीलवाड़ा में बच्ची को हुआ निमोनिया, भोपे ने मासूम को गर्म सरिए से दागा

राज्य

भीलवाड़ा में बच्ची को हुआ निमोनिया, भोपे ने मासूम को गर्म सरिए से दागा

भीलवाड़ा में निमोनिया से पीड़ित बच्ची को उसके परिजनों ने डॉक्टर के पास न ले जाकर भोपे के पास ले गए, जहां उसे गर्म सरिया से डाम लगाया गया। बच्ची की हालत गंभीर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी पर किया व्यंग्य, जल्द समाप्ति की भविष्यवाणी

राज्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी पर किया व्यंग्य, जल्द समाप्ति की भविष्यवाणी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉकरोच जनता पार्टी की तुलना अस्थायी ऑनलाइन आंदोलनों से की, इसकी जल्द समाप्ति की भविष्यवाणी की।