हापुड़ में पुलिस और तेल चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल सहित 4 बदमाश गिरफ्तार

hapur-police-encounter-fuel-thieves-arrested

हापुड़ में पुलिस और तेल चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल सहित 4 बदमाश गिरफ्तार

हापुड़ में पुलिस और तेल चोरों के बीच मुठभेड़ एक घायल सहित 4 बदमाश गिरफ्तार

Police Encounter Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना सिम्भावली क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और तेल चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, तेल चोरी के उपकरण और एक आईशर कैंटर बरामद किया है, जो इस घटना में इस्तेमाल किया गया था। यह कार्रवाई सिखेड़ा अंडरपास के पास उस समय हुई, जब पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

पुलिस पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे सिम्भावली थाना प्रभारी सुमित कुमार अपनी टीम के साथ सिखेड़ा अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से एक संदिग्ध आईशर कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने कैंटर को रोकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार चार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश, जिसका नाम वसीम पुत्र इस्तेयाक है, के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे और तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read more: Gwalior:शादी समारोह में शराबी ने की अंधाधुंध फायरिंग

हाईवे पर करते है लूटपाट

गिरफ्तार किए गए अन्य बदमाशों के नाम गुलफाम पुत्र जिलेदार, समानू पुत्र सैफी मस्जिद के पास, और हासिम पुत्र पांचली बुजुर्ग हैं। ये सभी मेरठ और हापुड़ के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे हाईवे पर खड़े वाहनों से तेल चोरी करने और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, ये शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ हापुड़ जिले में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अन्य जिलों और थानों से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Police Encounter Hapur: 4 बदमाश गिरफ्तार

सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, तेल चोरी के उपकरण, और घटना में इस्तेमाल किया गया आईशर कैंटर बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरफ्तार बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बरामद तमंचे की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसका इस्तेमाल अन्य अपराधों में हुआ है या नहीं। [caption id="attachment_84349" align="alignnone" width="300"]सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण कुमार मिश्रा सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण कुमार मिश्रा[/caption] श्याम कौशिक की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

राज्य

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

हरियाणा में बढ़ते तापमान के कारण सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टियां जल्दी घोषित करने पर विचार किया है।

“हलवारा एयरपोर्ट से पंजाब को नई उड़ान, साहनेवाल बनेगा पायलट ट्रेनिंग हब,” बोले सीएम मान

राज्य

“हलवारा एयरपोर्ट से पंजाब को नई उड़ान, साहनेवाल बनेगा पायलट ट्रेनिंग हब,” बोले सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साहनेवाल एयरपोर्ट को पायलट ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित करने का ऐलान किया।

धुरंधर फिल्म के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से HC में की गई याचिका दायर

मनोरंजन

धुरंधर फिल्म के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से HC में की गई याचिका दायर

फिल्म 'धुरंधर' एक बार फिर कोर्ट पहुंची है जहां एक सैन्यकर्मी ने सुरक्षा के लिहाज से फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई है।

सिंहस्थ-2028 में सबकुछ AI करेगा, जानें सीएम डॉ. यादव की गूगल क्लाउड इंडिया से क्या हुई बात?

राज्य

सिंहस्थ-2028 में सबकुछ AI करेगा, जानें सीएम डॉ. यादव की गूगल क्लाउड इंडिया से क्या हुई बात?

मध्य प्रदेश सरकार और गूगल क्लाउड इंडिया के बीच तकनीकी सहयोग के लिए चर्चा हुई, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए एआई सहयोग।

BAN vs PAK Test Series Result:  बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से किया क्लीन स्वीप कर रचा इतिहास

खेल

BAN vs PAK Test Series Result: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से किया क्लीन स्वीप कर रचा इतिहास

Bangladesh secured a historic 2-0 series win against Pakistan, marking their first-ever clean sweep at home in a Test series.