पत्नी ने की बेवफाई, चार बच्चों के साथ यमुना में कूदा पति

husband-jumps-yamuna-with-children-wife-betrayal

पत्नी ने की बेवफाई, चार बच्चों के साथ यमुना में कूदा पति

पत्नी ने की बेवफाई चार बच्चों के साथ यमुना में कूदा पति

Husband jumps into Yamuna with children: जनपद शामली के कैराना कस्बे में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। मोहल्ला खेल कला निवासी 38 वर्षीय मजदूर सलमान ने पत्नी की कथित बेवफाई से व्यथित होकर अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना से पूर्व उसने अपने मोबाइल फोन से रोते हुए तीन वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजे, जिनमें पत्नी और उसके प्रेमी को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया। [caption id="attachment_108633" align="alignnone" width="359"]सलमान सलमान[/caption]

घटना का विवरण

शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे सलमान अपनी 12 वर्षीय बेटी महक, 5 वर्षीय शिफा, 3 वर्षीय बेटे आयान और मात्र आठ माह की इनायशा को लेकर पुराने पुल से यमुना नदी में कूद गया। इस हादसे से पहले बनाए गए वीडियो में सलमान ने कहा कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने सात माह से उसका जीवन नर्क बना दिया है। उसने यह भी कहा कि उसकी मौत और बच्चों की मौत के लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे।

Husband jumps into Yamuna with children: परिजनों का बयान

सलमान की बहन गुलिस्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह भाई बच्चों को साथ लेकर घर से निकला था। दोपहर में उसने वीडियो भेजा, लेकिन वे उसे ठीक से देख नहीं पाईं। शनिवार को वीडियो ध्यान से देखने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन और मोहल्लेवासी यमुना पुल पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति चार बच्चों के साथ पुल से नदी में कूदा था। [caption id="attachment_108636" align="alignnone" width="694"]सलमान की बहन गुलिस्ता सलमान की बहन गुलिस्ता[/caption]

पांचों की खोजबीन जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और पांचों की तलाश शुरू कर दी। सीओ श्याम सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक नदी में खोजबीन जारी रही। [caption id="attachment_108637" align="alignnone" width="705"]संतोष कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक शामली संतोष कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक शामली[/caption]

सलमान का दर्द वीडियो में

Husband jumps into Yamuna with children: वीडियो में सलमान रोते हुए कह रहा है––
महक बेटा, हम सब मर जाएंगे। हमारी मौत के जिम्मेदार तुम्हारी अम्मी और उनके साथी हैं। सात माह से उन्होंने हमारा जीना हराम कर रखा है। मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। सरकार या किसी और से कोई उम्मीद नहीं है। मैं चाहता हूं कि आगे कोई इंसान ऐसी गलती न करे।   
कैराना की इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग मासूम बच्चों की जिंदगी को याद कर व्यथित हैं। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में डूबे पिता और चारों बच्चों की तलाश में जुटी है।

संबंधित सामग्री

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 52वां जन्मदिन आज, जानिए उनके लाइफ से जुड़े किस्से

मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 52वां जन्मदिन आज, जानिए उनके लाइफ से जुड़े किस्से

Celebrated Bollywood actor Nawazuddin Siddiqui turns 52, reflecting on his challenging journey from a guard to a film industry icon.

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

जुर्म गाथा

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

In Jaipur, a speeding dumper hit bikers crossing the road, killing two and severely injuring another. The driver fled the scene.

बंगाल के मुख्यमंत्री के PA की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

राज्य

बंगाल के मुख्यमंत्री के PA की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

चंद्रनाथ रथ की हत्या में शामिल मुख्य शूटर राजकुमार सिंह को CBI ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया।

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

राज्य

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।

एक्ट्रेस ट्विशा की बॉडी पर मल्टीपल चोटें:एम्स की पीएम रिपोर्ट में पर सास उठा रही सवाल

राज्य

एक्ट्रेस ट्विशा की बॉडी पर मल्टीपल चोटें:एम्स की पीएम रिपोर्ट में पर सास उठा रही सवाल

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के सुसाइड केस में पीएम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर मल्टीपल चोटों के निशान मिले हैं। परिवार हत्या की आशंका जता रहा है।